लॉक डाउन में फंसे मजदुर घर वापस आये है रोजगार की समस्या-कृपया मदद करें ...-
रमेश कुमार चमत्कार ग्राम घटवाई ग्राम पंचायत सभालखोर ब्लॉक जावा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहें है, मै लॉकडाउन के समय बाहर फंसा हुआ था बहुत ही मुश्कील से घर आया हूँ मै कोरानटाइम था उनका कहना है अब मुझे काम चाहिए काम मुझे अभी तक नहीं मिला और न हि सरकर द्वारा अभी तक मेरे खाता ने किसी प्रकर के राशि आई सरकर द्वारा कहा गया था कि जो व्यक्ति बाहर से आयेंगें उनके आकउट ने 1000 राशि दी जाएगी अभी तक कोई ऐसे स्तिथि में सीजी नेट सने वाले सांथियों से अपील है सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके रोजगार दिलवाने में मदद करे| संपर्क न,@8827399677 C.E.O@ 9407803480
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CHAMTKAR GRAM KUMAR MP PANCHYATSABHALKHOR PROBLAM RAMESH SONG VICTIMS REGISTER WORK
हमारे गाँव का ट्रांसफार्मर दो माह से जल गया है, आवेदन लगाने पर अधिकारी नहीं सुनते...मदद करें-
ग्राम पंचायत-शंकरनगर, थाना-रघुनाथपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से जीतसिंह आयाम बता रहे हैं वर्तमान में वे शंकरनगर पंचायत के सरपंच हैं इनके पंचायत में लगभग दो माह पहले दिनांक 13/5/2020 को बिजली ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल गया है इस ट्रांसफार्मर से लगभग 22 किसान मोटर चलाते है जिनका फसल नुक्सान हो रहा है और 65 घर बिजली जलाने वाले है और सभी कोई समय से बिजली बिल जमा कर देते है इसका सुचना बिजली कार्यालय में देने पर आकर देखे पर कुछ नहीं किया और वाड्रफनगर बिजली विभाग के जेई साहब और ऐई साहब को आवेदन देकर पावती ले लिये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बन्धित अधिकारियों से बात करके ट्रांसफार्म लगवाने में मदद करें:संपर्क नम्बर @7354924173 लाईनमेन @6262045581(2) 6262045583 JE साहब @9511558907 AE साहब शाखा@6262045552 (168000) CS
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: ELECTRIC PROBLEM JITSINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER WADRAFNAGAR BALRAMPUR CG
राशन कार्ड के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-धुमा, पोस्ट-बगहौं, थाना-कमरजी, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से रामराज पटेल बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड नहीं बना है, उन्होंने इस संबंध में सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9601378466. सचिव@9893743028, सरपंच@989341014. (170698) (AR)
Posted on: Jul 05, 2020. Tags: MP PDS PROBLEM RAMRAJ PATEL SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे है, राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम-मामिलगूडेम, पंचायत-चापरालपल्ली, ब्लाक-बूरगंपॉड, जिला-कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से पद्दम रामु कोया गोंडी में बता रहे है कि राशन की समस्या है लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर पा रहे है, हर चीज के लिए दिक्कत हो रही है,कही भी नहीं जा सकते है,दो माह का राशन मिला, राशन के आलावा के दूसरा सामान तेल नमक मिर्च नहीं मिला अब राशन भी ख़तम हो गया है ये समस्या पहले भी रिकॉर्ड किये थे लेकिन समाधान नहीं हुआ इसलिए फिर मदद चाहते है कि राशन और तेल नमक मिर्च मिल जाए तो अच्छा होगा | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क@9963812749, MRO@9701346978. (170248) NM
Posted on: Jul 02, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA PADDAM RAMU RATION PROBLEM
हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, तालाब का पानी लाकर पीते है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-एर्रबोरु,पंचायत-बेंडलपाडु, ब्लाक-चंद्रुगोंडा, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से रव्वा रमेश बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 50 परिवार रहते है | गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है तालाब से एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है इस विषय पर सरपंच के पास कई बार आवेदन किये तो वो बोलते हैं हैण्डपम्प देंगें और MRO कार्यालय के पास आवेदन दिए लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुआ | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: संपर्क@7601059593, सरपंच@9705358997, MRO@7995571860, PO@9490957005. (170352) NM
