सीजीनेट में रिपोर्ट के बाद अधिकारी आये थे पर हैंडपंप अभी भी नहीं लगा है, बहुत दिक्कत में हैं...
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके टोला में पानी की समस्या को लेकर साल भर पूर्व सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद विकासखण्ड स्तर के अधिकारी आये थे, मौका मुआवना कर मौका स्थल का फोटो ले गये थे और बताया था गर्मी में नलकूप लगा देंगे, परन्तु अभी तक नही लगा है, 7-8 परिवारों को बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, की दिए गए नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे: सरपंच@3987396026, सचिव@7247616422, SDM@9164932012, PHE@8120171919, 9425254247. पोया@7697080920
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम एक सच्चा देश वासी हैं...कविता
ग्राम-मलकक्षा, पोस्ट-कोदवाबुडान, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला- कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से मानसिंह चेचाम एक कविता सुना रहे हैं:
हम एक सच्चा देशवासी हैं-
इस देश के आदिवासी हैं-
हम सदियों के रहवासी हैं-
हमारा धर्म, संस्कृति, प्रकृति वादी हैं-
हम कठोर परिश्रम करने वाले हैं-
देश के पालन पोषण करने वाले हैं-
भाई चारा भावना से सीख देने वाले हैं-
शांति का परिचय देने वाले हैं-
किसी से घमंड किसी से बैर नही रखने वाले हैं-
सबको सम्मान इज्जत देने वाले हैं...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: MAAN SINGH CHECHAM SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय कठौती गंगा निरमहला...गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय कठौती गंगा निरमहला-
गंगा है देखा पीया कर कूड़ा खजाना-
नहात गंगा सबे बाहर करें-
रुपिया और पैसा दामन गंगा बनारस जाएँ-
जहा रे कुटुम गंगा ला पार करें-
जाति री वाती गंगा चोबीस घंटा कामे ला करते-
जा पैसा दाना गवाये...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के हल्दीघाटी माटी सोनाखान के...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत
ग्राम-देवरी,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
भारत के तीरथ बन गए माटी सोनाखान के-
अन्याय के दमन लड़ी सिंह नारायण छाती तान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी....
अंग्रेजन से लोहा लेही शहर चलिस बलिदान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोनाखान के-
कथा लहू से लेही स्वराज और उपदेश अभियान के-
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी...
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले का हैण्डपम्प 3 माह से ख़राब, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-चंद्रैली, पोस्ट-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह और मोहर साय बता रहे हैं कि उनके वार्ड क्रमांक 6 का हैण्डपम्प 3 महीने से ख़राब है उसके कारण 25 घर के लोगो को पीने का पानी नहीं मिल रहा है वे लोग अभी कुएं का पानी पीते है हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और सरपंच सचिव को आवेदन दिए है पर आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में अधिक बात कर उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@8120313994, सचिव @8463843401, P.H.E.@8120171919.
