Impact: Started getting pension for disabled people after CGnet report, thanks...
ग्राम-धवाटाड़, ब्लॉक-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे हैं, कि उनके गाँव के कल्पना कुमारी को पहले विकलांगता पेंशन मिल रहा था, पर फरवरी 2016 से उनको विकलंगता पेंशन मिलना बंद हो गया, जिससे उन्हें बहुत आर्थिक परेशानी हो रही थी, उन्होंने इसका शिकायत कई बार पिछले दो सालों में अधिकारियों को दिया पर कोई फायदा नही हुआ, तो ये साथी सीजीनेट में मई 2018 को अपना संदेश रिकॉर्ड किया और अगस्त 2018 को उनके खाते में पेंशन राशि आना चालू हो गया है जिससे वे बहुत खुश हैं और अब वे सीजीनेट और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि आप सभी कृपया गरीबों की ऐसे ही मदद करते रहें: शिवनारायण महतो@9939727689.
Posted on: Sep 01, 2018. Tags: BOKARO DISABLE IMPACT JARIDIH JHARKHAND PENSION SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER
रब को याद करोगे, सीजीनेट में बात करोगे...सीजीनेट गीत-
ग्राम पंचायत-कोटराही, ब्लाक-वाड्रफनगर, थाना-बसंतपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण मरकाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं:
रब को याद करोगे सीजीनेट में बात करोगे-
बिछड़ा याद करोगे ओ सीजीनेट रिकार्ड करोगे-
जब से हुई ये सीजीनेट में रिकार्ड करोगे-
रब को याद करोगे सीजीनेट में बात करोगे-
बिछड़ा याद करोगे ओ सीजीनेट रिकार्ड करोगे-
जब से हुई ये सीजीनेट में रिकार्ड करोगे...
Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH DEVNARAYN MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
राम जी से पूंछे जनकपुर के नारी बता दे बबुवा...गीत
ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण कुसवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
राम जी से पूंछे जनकपुर के नारी बता दे बबुवा-
लोगवा देत काहे गारी बता दे बबुवा-
एक भाई गोर काहे एक काहे कारी-
पर्वत पर्वत मईया बसे-
माईया हो तुम्हारी दुवारी बिटिया ठाड़-
हमारे दुखड़ा दूर करे...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: LAXMI NARAYAN KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है...वर्षा गीत-
ग्राम-कोटराही, ब्लाक, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से जगनरायण मरकाम एक वर्षा गीत सुना रहे हैं :
वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है-
खुश हो जाते सभी किसान खेतो में लहराता धान-
पकता धान दिवाली आती है खूब सब्जीया ठंड खिलाती है-
फिर आते गर्मी के दिन मिले चैन न पानी बिन-
वर्षा आती है पानी लाती है धरती हरी भरी हो जाती है...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: JAGNARAYAN MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आठो पहर रउरे सेवा में बिताई ले : भजन गीत
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं :
आठो पहर रउरे सेवा में बिताई ले-
गाय के गोबर से अंगना लिपाई ले-
रउवा कहां बानी मोरे प्राण के प्यारा-
रउवा कहां बानी हमरो प्राण से प्यारा-
जीवन के तोहरा पे न्योछावर चढाई ले-
रोज दिन जाई-जाई भजन सुनाई ले...
