काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास...गीत-

ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसदा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले-
माँता पिता कर सेवा ला भुलागे, धर्म ला छोड़े तोरे धन हा सिरागे-
काबर भूला रे आदिवासी मन, गोंडी धर्म इतिहास-
धर्म हवे पिता, भाषा हवे माँता, सुनके अमल कर ले...

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG RAJKUMAR AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पहले सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला...गीत-

ग्राम-केकराकोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से शांति बाई कुंजाम, रुपुर पोटाई, रामबाई सलाम और मुनिया बाई कुंजाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पहली सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला-
सुमर सुमर के मनाओं बड़े भईया ला-
बड़े भईया अंतर्यामी बड़े भईया अंतर्यामी-
महिमा है तेरी अपार स्वामी-
मै तो आरती उतारो चारो भईया ला शीतला मैया के...

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

सभी कागजात जमा करने पर भी नही मिला विधवा पेंशन, कृपया मदद करे-

ग्राम-सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार और उनके साथ मौजूद है ग्रामीण महिला गीताबाई जिनकी विधवा पेंशन नहीं मिल पाई, जबकि उन्होंने सरपंच सचिव तथा सीईओ को सभी कागज तथा प्रमाणपत्र दे दिए हैं| एक वर्ष से वे भटक रहीं हैं | सचिव बघेल कहते हैं, की हमने पेंशन जमा कर दी हैं और काम पूरा हो चूका है जबकि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला| गीताबाई का कहना है की उन्हें मुर्ख बनाया जा रहा है| इस विषय पर अधिक या विस्तार से जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9669809753. और सीजीनेट स्वर सुनने वालों से विशेष अनुरोध है की नीचे दिए नंबरों पर बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें. सरपंच@7354908495. पूर्व सचिव@8230910322. वर्तमान सचिव@7959095354. सीईओ@7089659087.

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

सयुक्त राज्य अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष अब्राहम लिंकन से जुडी कहानी...

जिला-रीवा ( मध्यप्रदेश) से ब्रीजेश कुमार सयुक्त राज्य अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष अब्राहम लिंकन से जुडी कहानी सुना रहा है. एक दिन लिंकन टहलकर लौट रहे तब उन्होंने देखा एक घोडा आ रहा है जिसके पीठ पर कोई सवार नहीं है| मित्रों ने कहा किसी शराबी का घोड़ा होगा| लिंकन ने कहा, मनुष्यता के नाते उसे खोजना चाहिए| मित्र उसपर बिघड गए और अँधेरे से डर लौट गए जबकी लिंकन उसे खोजकर घर ले गए| घरवालों ने भी बिगड़कर बात की तब उसने कहा मानवता के नाते हमे उसे मदद करनी चाहिए| यही अब्राहम आगे जाकर अमरीका के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्राध्यक्ष बने.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: BRIJESH KUMAR REWA MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें...गाना-

ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चन्द्ररानी, थाना-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से विवेक कुमार गांधीजीपर एक गाना सुना रहें है:
बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें-
बापू जी का जन्म हुआ था सारी दुनियां रोने लगी थी-
बापू जी की गोली पड़ी थी, बापू जी की गोली पड़ी थी-
बापू जी लेजानें लगें थे सारी दुनियां रोने लगी थी-
बापू हमरें स्वर्ग सिधारें छोड़ चलें हमें किसी की सहारें-
बापू जी को जलानें लगे थे चन्दन की लकड़ी जलनें लगी थी...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: DINDAURI GANDHI SONG VICTIMS REGISTER VIVEK KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »