राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संतोष बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड नहीं बना है| 5 साल हो चुके हैं| उन्होंने आवेदन फार्म भरा था| लेकिन कोई काम नहीं हुआ| जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पाता| वे मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118, रोजगार सहायक@9131130099. संपर्क नंबर@9617931820.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ओ मईया आया तुमरे द्वार हमें चछु दईयो...गीत-
ग्राम-कर्सवारा बुर्जू, पोस्ट-बरोरा, ब्लाक-बगीना, जिला-झांसी (मध्यप्रदेश) से सत्य प्रसाद यादव एक गीत सुना रहे हैं :
ओ मईया आया तुमरे द्वार हमें कछु दईयो-
हम अंधन खो गये हमें पाँव दम खो पाँव मेरे दम खो-
मै नौ दिन आयो धाम, ध्यान मोही दइयो-
हम बहरन दे दै कान हमें कछु दीयों रे...
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: JHANSI MP SATYA PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
नाले में पुल नहीं है, बारिश में आना जाना बंद हो जाता है...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गौकरन धुर्वे बता रहे हैं| उनके गांव में एक नाला है, जिसमे पुल नहीं बना है| बारिश के दिनों नाले में बाढ़ आ जाता है| जिससे आने जाने में परेशानी होती है| आवागवन बंद हो जाता है| पुल बनाने के लिये आवेदन किये थे| लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो रहा है| बारिश भी शुरू होने वाला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118, रोजगार सहायक@9131130099. संपर्क नंबर@9617931820.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे-
बारा बजे मेला लागे-
चलत राम भेलुवा ला नजरी चलालक-
तोला मोला दोनों झन ला कुसुमी बलाले होल-
तोला मोला दूनो झन ला-
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे-
बारा बजे मेला लागे...
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
बारिश से पहले सभी को अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लेनी चाहिये...
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिल-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं| बारिश का मौसम शुरू होने वाला है| इसलिये सभी लोग अपने आस-पास नालियों की सफाई कर लें| जिससे गंदगी न हो| पानी न रुके| यदि हम लापरवाही करेंगे तो उसका भुगतान हमें ही करना पड़ेगा| गंदगी होगी और बीमारी होगी| इसलिये हमें पहले से ही साफ़ सफाई कर लेनी चाहिये| रमेश कुमार गुप्ता@9770835941.
