स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़ी) से राजमन सिंह नेताम बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मोहली झाड़ का चार उसे सुखाकर, पीसकर चूर्ण बना लें| और एक चम्मच खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| एक माह तक सेवन कर सकते हैं| भोजन में खटाई, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ, मांस, मदिरा का सेवन ना करें| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@7000876412.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BHAN SAHU CG HEALTH NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

धन रे गरीबी गरीब मुझे आ गया...गीत-

ग्राम-सरई माल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से धनेश्वरी एक गीत सुना रही हैं :
धन रे गरीबी गरीब मुझे आ गया-
मामा गाँव गयी तो मामी लरकार दिया-
धन से गरीबी गरीब मुझे मार दिया-
चाची गाँव गयी तो चाचा लारकर दिया-
भाभी गाँव गये भईया लारकर दिया-
धन रे गरीबी गरीब मुझे आ गया...

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-पराद, पंचायत-रिमारी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुलसी प्रसाद प्रजापति बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 18 में आंगनवाडी के पास का हैण्डपंप ख़राब है| जिसके सुधार के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| सी एम हेल्पलाइन में भी आवेदन किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9200272666, संपर्क नंबर@9009392991.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TULASI PRASAD VICTIMS REGISTER

Impact : घरो में बिजली लग जाने से लोग खुश हैं...

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही हैं| उनके गाँव में बिजली की समस्या थी| जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 13 जनवरी 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके 4 माह बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया| लोगो के घरो में बिजली लग गयी है| इसलिये वे खुश हैं| और मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9285364260.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: CG GEETA TEKAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप सुधार होने के बाद बच्चो को पानी की मिलने लगा...

ग्राम-दरर्हा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम स्वयंबर प्रजापति बता रहे हैं| स्कूल में हैण्डपंप ख़राब था| जिससे बच्चो को भोजन के बाद पानी के लिये दिक्कत होती थी| आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था| 1 साल से हैण्डपंप ख़राब था| उन्होंने हैण्डपंप सुधरवाने के लिये पंचायत में सूचना दिया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने जुलाई 2019 में सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 11 अगस्त 2019 को उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राम स्वयंबर प्रजापति@6267051412.

Posted on: Aug 11, 2019. Tags: IMPACT STORY MP RAMSWYAMBAR PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »