हे भोले बाबा मतवाला होगे ओ...भजन-

प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामसाय पैकरा एक गीत सुना रहे हैं :
हे भोले बाबा मतवाला होगे ओ-
डमरू के डमडम से-
नई छोडो तोला पाके भोला-
नई छोड़ो तोला पाके-
हे भोले बाबा मतवाला होगे ओ-
डमरू के डमडम से-
नई छोडो तोला पाके भोला...

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती 50 ग्राम, नीम की छाल 50 ग्राम, नीम की गिरी 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, कुटज की छाल 50 ग्राम, करंज की छाल 50 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| खाने में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द, सेमी, मछली का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

राधे-राधे कृष्ना कृष्ना, गोविंद गोविंद बोले ला...भजन गीत-

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं :
ठाकुर जी के बानी जीवन के कहानी-
चारो युग में चले ला-
राधे-राधे कृष्ना कृष्ना-
गोविंद गोविंद बोले ला-
पिता शिव चंद्र उनकर माता मन मोहनी...

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BALRAMPUR CG NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : आंगनवाडी स्कूल खुलने से बच्चे पढाई कर सकेंगे...

ग्राम पंचायत-डंगनिया, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं| बाउटोला में एक साल से आंगनवाड़ी स्कूल नहीं खुल रहा था| जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही थी| कार्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं| फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में 7 अगस्त 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके 2 दिन बाद आंगनवाडी कार्यकर्ता काम शुरू कर दिये| अब बच्चे पढाई कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG IMPACT STORY MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बिजली की समस्या 3 साल से हल नहीं हुई...मदद की अपील-

ग्राम-बिलाईडांड, बाबाडोंगरी, पंचायत-सेमरदर्री, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ी) से रामसाय, समयलाल और दीनदयाल बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में 2017 से लाईट लगा है| लेकिन ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने से गाँव के लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : दीनदयाल@6562278770. बिजली विभाग@7869478565, सरपंच@7247298100, सचिव@8959300221.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »