घर में राशन नहीं है, घर चलाने में दिक्कत होती है...मदद करें-

नयागाँव, फेस 2, गौतमबुद्ध नगर, नोयडा (उत्तर प्रदेश) से रुकसना बता रही हैं वे इटावा के रहने वाली हैं, लॉकडाउन में फंस गये हैं, खाने की समस्या हो रही है, 5 सदस्य है, घर में राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे बच्चो का पालन कर सकें : संपर्क नंबर@8799759571. (165747)

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA RUKSANA SONG UP VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल ('पृथ्वी के रहस्य)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे पृथ्वी से जुड़ी कुछ जानकारियां, पुस्तक ‘पृथ्वी के रहस्य’ से। आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से साथी सुनीता की। इसकी लेखिका थीं जापान की 6वीं क्लास में पढ़ने वाली आईका सुबोटा और इस पुस्तिका को ‘भारत ज्ञान विज्ञान समिति’ द्वारा ‘जन वाचन पुस्तकमाला’ के तहत प्रकाशित किया गया है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
♦फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए सभी नीचे लिंक दी गई हैं।➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/DyyUzliA_2I
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1) ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: BAAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

हेल्पलाइन नंबर पर बात किये लेकिन मदद नहीं मिली है, मदद करें...

नया गाँव, फेस 2 नोयडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अरमान अली बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे हैं, एक सप्ताह से परेशान हैं, खाने की समस्या हो रही है, उन्होंने हेल्पलाइन नंबर में बात किया है लेकिन मदद नहीं मिल पायी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7210156676. (165629)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: ARMAN ALI CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, भूखे रहना पड़ता है, मदद करें...

नयागाँव, फेस 2, सेक्टर 87 नोयडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से कलामुद्दीन बात रहे हैं वे बिहार के निवासी हैं, काम करने के लिये वहां गये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये जो साधन था ख़त्म हो गया है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, समय पर भोजन नहीं मिल पाता है, भूखे रहना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9711744651. (165606)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KALAMUDDIN NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, राशन नहीं हैं, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है | लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि भोजन और राशन की व्यवस्था करवाये | संपर्क नम्बर@8700615881. (165558)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA KUMAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »