सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
सुनो गोंडवाना भाई सब मिल जाई-
हमर अधिकार ला अब अपन ला अपनाई-
रीति रिवाज सरकार भुलवा के-
हमकेला आगे तो बढाई-
सुनो गोंडवाना भाई-
जंगल जाड सब ला कटवाई-
अब हमर धरती दाई ला-
नेत भर हाथ ला लगाईं-
सुनो गोंडवाना भाई...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
अरे फागुन में होली है फागुन में होली है...छत्तीसगढ़ी होली गीत
ग्राम-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिंह मरकाम अपने सांथियों के सांथ एक होली गीत सुना रही हैं :
अरे फागुन में होली है, फागुन में होली है-
रास लीला करो सरगुजिया, फागुन में होली है-
परसा के डाली के फूल आमा के मौरे हे मौर-
कोयली के कुहुक बोली अबड मीठ लागे-
कोने लगावाथे रंग गुलाल कोने लगाये पिचकारी-
कान्हा धरे रंग गुलाल राधा धरे पिचकारी...
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: SONG SUNEETA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे आगे, आगे यार चैत के महिना हाय आगे, आगे रे...जवारा गीत
वनग्राम खुर्सीपार, पंचायत-बांद्रबारी, पोस्ट-मंगली, ब्लाक-मवई, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंह परते एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय रे आगे, आगे यार-
चैत के महिना हाय आगे, आगे रे-
मैया के स्थान मा बो बो जवारा-
जगमग जगमग जोत जलाबो मैया तोरे दरबार मा-
चारो दिशा से आहीं माता तोरे भक्ता हो-
चरण परैया मैया तोरे दरबार मा...
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: SONG TRILOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER
खेल लजर लजर रे आमा को ना आमा पाए...डोमकच्छ गीत
ग्राम-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिंह मरकाम अपने सांथी पिंकी सरुता के सांथ एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं :
खेल लजर लजर रे आमा को ना आमा पाए-
के डूमर को ना डूमर पाई के हो रे-
लुगा का से करे नोनी जाम करिया-
काका डरादे भईया पीपर पा जो हो रे-
खेल लजर लजर रे आमा को ना आम पाए...
Posted on: Mar 14, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
Impact: Our solar handpump got repaired after report on CGnet Swara...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम बता रहे है कि हमारे गांव के बस्ती में सौर उर्जा से चलने वाली एक नल कूप है जो खराब हो गया था, चालू करने के लिए पत्थर लगाना पड़ता था, किसी दुर्घटना का खतरा रहता था, इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारीयों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन कोई काम नही हुवा| तब परेशान होकर सीजीनेट में अपनी समस्या रिकॉर्ड किया और 15 दिन बाद कर्मचारी आकर नलकूप का सुधार कर दिए, इसलिए वे और ग्रामवासी बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सुननेवाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं| हेमसिंह मरकाम@9575248234.
