Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिये है, सभी लोगों को धन्यवाद...
ग्राम-बडकू, पंचायत-रेंगागुंज, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से शंकरलाल नेताम बता रहें हैं कि गाँव में हैण्डपंप खराब हो गया था, एक साल हो गया सीजीनेट में संदेश रिकोर्ड किये थे, एक महिना पहले 2021 में हैण्डपंप लग गया, 12 घर के लोग इस हैण्डपंप से पानी पिते हैं, हैण्डपंप बन गया इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं, सम्पर्क नम्बर @8305136883.(185189)RM
Posted on: Feb 19, 2021. Tags: CG IMPACT STORI KONDAGANV SHANKARLAL NETAM
स्वास्थ्य स्वर : गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़, मध्यप्रदेश से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्भपात होने की समस्या का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानकारी के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: HEALTH MP RGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
Impact: सीजीनेट में सन्देश भेजने से अब गाँव में बिजली जल रही है ग्रामीण खुश हैं...
ग्राम-मडमड़ा, पोस्ट-मडमड़ा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन भंजारिया बता रहें हैं कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर खराब हो गया था, जिससे वे परेशान थे और वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रहा था| 22 जुलाई 2020 को सीजीनेट में अपना सन्देश रिकार्ड किये थे, और 28 जुलाई 2020 को विभाग वाले आए और बिजली का ट्रांसफर बना दिए, जिससे अब पूरे गाँव में बिजली जल रही है| गाँव के सभी ग्रामीण खुश हैं और सभी मददगार साथियों और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@9685784766. RM
Posted on: Feb 15, 2021. Tags: IMPACT STORY
Impact : नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा मिल गया...
ग्राम-कुसेम, स्कूल पारा, पंचायत-बिरगाली, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामलूराम कवासी बता रहे हैं कि नाली निर्माण में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला था, उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को आभार व्यक्त कर रहे हैं| (AR)
Posted on: Feb 13, 2021. Tags: IMPACT STORY SONG
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सरकार के सहायता राशि मिल गया है...
ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूरज कुमार बता रहें हैं कि वे कक्षा दसवीं में पढ़ रहे थे, सरकार के योजना अनुसार तेंदू पत्ता तोड़ने वालों को तेंदू पत्ता कार्ड से पैसा मिलता हैं, और उन्हें नही मिलने से कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, पर पैसा नही मिल रहा था, तो सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किये थे, सितम्बर 2020 में पैसा खाते में आ गया, इसलिए सीजीनेट के सभी मददगार और सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@7771938285. (184857)
