देश के नव जवानों तुम याद रखना...गीत-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
देश के नव जवानों तुम याद रखना-
तिरंगे ये झंडे हराते रहे-
कितनो ने ही इस देश के लिये-
अपने बलिदान दिये हैं-
देश के नव जवानों तुम याद रखना-
तिरंगे ये झंडे हराते रहे...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी...देश भक्ति गीत-

चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से दिगंबर दास मानिकपुरी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी-
नये दौर में लिखेंगे, मिलकर नई कहानी-
हम हिंदुतानी, हम हिंदुस्तानी-
आज पुरानी जंजीरों को तोड़ चुके हैं-
क्या देखें उस मंजिल को जो हम छोड़ चुके हैं-
चाँद के दर पर जा पहुंचा है आज जमाना-
हम हिंदुतानी, हम हिंदुस्तानी...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG DIGAMBAR DAS MANIKPURI KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं...कविता-

कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई स्वतंत्रता दिवस की शुभकानायें देते हुये, एक कविता सुना रहे हैं :
खुशिया मनाइये कि आप आजाद हैं-
आपका लोकतंत्र आजाद है-
राम भी आजाद है और मुल्ला भी आजाद है-
पंडित और चमार भी आजाद है-
सफ़ेद लिबाज में लूट भी आजाद है-
इंटरनेट के साथ भूख भी आजाद है...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER

वीणा बजा दे तू माँ एक बार...गीत-

ग्राम-मडमा,पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं :
हाथों में लेकर माँ वीणा के तार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार-
माँ मै तुझे एक पल भूल ना पाऊं-
तेरे चरणों में सदा शीश झुकाऊं-
आंचल में लेलो माँ मुझे एक बार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| सेनाय की पत्ती 60 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम लें| सनाय की पत्ती और सोंठ को पीस कर चूर्ण बना लें| उसके बाद नीबू का रस मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता है| बीपी के रोगी नमक का प्रयोग करें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »