हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन करने पर सुधार नहीं करते...मदद की अपील-
ग्राम-घंडबरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| गाँव में बोरिंग की समस्या है| वहां पर लोगो विस्थापित किया गया है| सड़क के किनारे लोग रहते हैं| वहां पर स्कूल के पास एक बोरिंग है| जो ख़राब हो गया है| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है| अधिकारियों के पास शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बोरिंग को सुधरवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : काम का पैसा नहीं मिल था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद भुगतान हो गया...
ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराजसिंह मरकाम बता रहे हैं| सर्वोदन सिंह मनरेगा के तहत 12 लोग के साथ समतलीकरण का काम 2015 में किये थे| जिसका पैसा अभी तक नहीं मिला है| इस संबंध में लोगो ने सहायक सचिव के पास आवेदन किया| बैंक में चेक कराया तो पैसा नहीं डाला था| तब उन्होंने अपनी समस्या अप्रैल 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके 6 माह बाद उनकी समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
नजर भर देख तो लेले ओ...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नजर भर देख तो लेले ओ-
मोला दगा दिये दगा वाली ओ-
तै खाबे कमाबे मजा उड़ाबे-
का नजर भर देख तो लेले-
साजा के रुख मा बैठे हे खुसरा-
हमर पिरत बने रही का करबो दूसरा...
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
गाँव में लाईट लगा है, लेकिन 15 साल से नहीं जल रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-खंडबरा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| उनके गाँव में लाईट लगा है| लेकिन चालू नहीं है| 15 साल हो चुके ये स्थिति है| जिसके कारण लोग परेशान हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर लाईट की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, जिला पंचायत@9310245077. संपर्क नंबर@8668496368.
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi language : 17th Aug 2019…
Today Bhola Baghel and Sumanlata Achala are presenting Narayanpur Bultoo Radio in Hindi and Gondi languages in this latest edition with stories from Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with the smartphone and then via Bluetooth.
