हमारें गाँव में बिजली नहीं है,शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है... मदद करें
ग्राम-मल्लेलामडुगु, ब्लाक-अश्वापुरम,जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से गुंडि सुखानि बता रहे हैं, कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, 16 साल से रह रहे हैं लेकिन अभी तक बिजली नहीं है,जंगल के पास रहते है,गाँव में 23 घर है रात समय में सांप बिच्छु भी घूमते हैं बहुत दिक्कत होती है, इस विषय पर ITDA कार्यालय के पास आवेदन पत्र दिए गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि दिए नंबरों पर बात कर गाँव में बिजली लगवाने में प्रयास करें : संपर्क@ 6300928946, PO@9490957005,
कलेक्टर@8744243035,MRO@9701346976. (170198) NM
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM GUNDI SUKHANI
हमारे गाँव में बिजली की समस्या है,रात के समय पैदल जाने को डर लगता है, कृपया मदद करें
ग्राम-टेकुलगूडेम, पंचायत-तोगगुडेम, ब्लाक-पिनपाका, जिला-भद्रादी कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से कलमु रमेश बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, रात समय में बहुत दिक्कत हो रही है,रात में उपयोग करने को सोलर लाइट भी नहीं है,ये समस्या 20 साल से है,कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किये है बिजली देंगें बोलते है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली लगवाने में प्रयास करें : संपर्क@ 7893834832,PO@9490957005, कलेक्टर@8744243035, MRO@8143565625. (170082) NM
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM TELANGANA ELECTRICITY PROBLEM KALMU RAMESH
मैं नेत्रहीन हूँ घर में शौचालय नहीं है, शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं...
ग्राम-बितरी दाढ़ी टोला, रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से छोटू साकेत बता रहे हैं कि वे 100 प्नेरतिशत नेत्रहीन हैं, उनके घर में शौचालय नहीं है, उन्हें शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है सचिव सरपंच कोई ध्यान नहीं देते है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8718935919. सचिव@9109072614. (AR)
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: CHHOTU SAKET SIDHI MP SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा...गीत-
ग्राम-गडवे, पंचायत-नवगढ़, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानी एक गीत सुना रही हैं:
लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा-
उड़े आसमान में
सम्मान सारी दुनिया जाने-
जब मेरे बापू जी आये-
राज दिहिन प्राण हो, सम्मान सारी दुनिया जाने-
लहरे तिरंगा झंडा, लहरे तिरंगा झंडा...
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: MP REWA SHIWANI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ज्वर बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकोल वृक्ष के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, ज्वर रोग में 2 से 5 ग्राम चूर्ण को लेकर उसे उबाल लें और सेवन करें, दिन में दो बार सुबह शाम ये प्रक्रिया कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
