एक खेत में मेहनत की आग से...कविता

मालीघाट, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक रचना सुना रहे है :
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
एक खेत में जन्मा था में मेहनत की आग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
मेहनत की और धरती के सुंदर सुहाग से-
काटा मुझे किसान ने फिर खेत से एक दिन-
मंडी में लाके छोड़ दिया खेत से एक दिन...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कच्ची सड़क के कारण बारिश में कीचड़ होता है, आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-हटवा, विकासखण्ड-गौरया, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| गाँव में आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है| जिसके कारण बारिश में कीचड़ हो जाता है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@7587968200. संपर्क नंबर@9617652699.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

बैठे हे चिरैया डारा लोर गेहे रे...गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक बैगा गीत सुना रहे हैं :
हाय डारा लोर गेहे रे-
बैठे हे चिरैया डारा लोर गेहे रे-
दरिया के पार मा तरसत हो-
बिना बोले बताये-
ऐ मोर चिरैया मै तरसत हों-
छाता ला टांगे खुटी के बल मा-
तोला घर ले निकालों ऐ मोर चिरैया चीटी के बल मा...

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

देश बटोरी नेता आया सबकी आँखों में सपना छाया...कविता-

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार पुन्य दर्शन शर्मा जी की रचित कविता सुना रहे हैं :
देश बटोरी नेता आया, सबकी आँखों में सपना छाया-
बोले उसने मीठे बोल, उसकी बातो में सब हो गये गोल-
बोला वह राज की बात, पूरे होंगे तेरे सारे कार्य-
घर होगा पके का, पुवा पकोड़ी बच्चे का-
सस्ता होगा सच्चे का, न की ब्रम्हाण, लोभी, लुच्चे का....

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप ख़राब था, नया पाईप लग जाने से सुधार हो गया है-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप का पाईप फट गया था| जिसके कारण पानी की समस्या थी| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने समस्या को सीजीनेट में 11 जून 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद जुलाई महीने में हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: IMPACT STORY RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »