कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए उसके बारे में जानकारी (गोंडी में)...
ग्राम-जुव्वी, पंचायत-ढोडराज, तह्सली-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कोलू सोमा नरोटी बता रहे है कि अभी कोरोना वायरस के कारण कहीं भी नहीं जा रहे है घर पर ही रहते है | जब कुछ अर्जेंट काम आने से भामारागड जाते है | अभी लॉकडाउन के कारण जंगल में तेंदू, चार मिलता था उसके लिए भी वे नहीं जा पा रहे है | कोरोना से बचने लिए के लोगो को घर से बाहर नहीं जाने का सन्देश देते है | उससे सब लोग सुरक्षित रहे है | संपर्क नम्बर@9422180730.
Posted on: Apr 29, 2020. Tags: GONDI CORONA KOLU SOMA NAROTI
घर में 6 सदस्य हैं लेकिन केवल एक व्यक्ति का राशन मिला है...
ग्राम-ओदरी, ब्लाक-पाली, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजेश बैगा पिता कुल्लू बैगा बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो को निःशुल्क राशन वितरण कर रही है, उसमे 1 सदस्य को एक माह के लिये 5 किलो दिया जाना है लेकिन उनको 6 सदस्यों के बीच में 2 माह का केवल 10 किलो मिला है, बाकि के 5 सदस्यों का राशन नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क सदस्यों के हिसाब से राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7803882381. सेल्स मैन@9575585129. सेकेट्री@8776885031.(165902)
Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP PDS RAJESH BAIGA SONG UMARIA VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, पैसे ख़त्म हो चुके हैं, कृपया मदद करें...
कुत्तुर ग्राम, सर्विसिंग रोड, कोल्थू, चेन्नई (तमिल नाडु) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, वे 6 लोग हैं सभी ग्राम पर्सेल, जिला मंडला, मध्यप्रदेश के निवासी हैं, उनका कहना है कि उनके पास जो खाने के लिये था, वो ख़त्म हो चुका है, खाने की समस्या हो रही है, वे सब काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे लॉकडाउन में रह सकें : संपर्क नंबर / अंजू कुमार@7489672164, संतोष यादाव@6266374550. (165876)
Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CHENNAI CORONA PROBLEM SANTOSH YADAV SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिल जाने से खाने की समस्या दूर हुई...
आम्बेडकर नगर, ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सविता कहार बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी, तब अपनी समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@8827785067. (165453)
Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP REWA SAVITA KAHAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन और काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही थी, मदद मिलने से समस्या दूर हुई-
खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से अकबर बता रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं, अपने परिवार के साथ पुणे में फंसे हैं, वे सॉप में काम करते थे, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उन्हें मदद मिली और खाने की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7798605734. (165120)
