बढ़त आबादी ला रोका रे भाई मोर...गीत-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बढ़त आबादी ला रोका रे भाई मोर-
दुःख के ये हर खदान रे-
छोटे परिवार सुख के खजाना-
बात मोर सुना मितान रे-
यही करव मै अपना बोल रे-
फेर मजा मा दिन बिताबोन रे-
भाई संगवारी मान ले मोर कहना रे...
Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है...गज़ल-
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर(बिहार) से सुनील कुमार कवि महेश कटारे सुगम जी की एक गजल सुना रहे हैं :
करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है-
जीवन ये बोझिल करने को दुःख के पानी खाद बहुत हैं-
बिना जरूरत कुछ लोगो पर बड़े-बड़े परसाद बहुत है-
न्याय बना है मृग-मरीचिका करने को फरियाद बहुत है-
आम आदमी के जीवन में भरे हुए अवसाद बहुत है-
दुःख-दर्दों की भीड़-भाड में जीने का अलहाद बहुत है-
इन्कलाब जब तक ना आये अपने जिंदाबाद बहुत है-
करने को सवांद बहुत है, भरने को उन्माद बहुत है...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...गीत-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन गीत सुना रहे हैं :
काशीनाथ आ गये भोलेनाथ आ गये-
भक्तों के कष्ट मिटाने वाले आ गये-
अब तो भाग्य खुलेंगे बिगड़ी बनेगी-
गौरा मिलेंगी और शंकर मिलेंगे-
भोलेनाथ आ गये शंभुनाथ आ गये...
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
9 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पिपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबुजी कश्यप बता रहे हैं| उन्हें 9 महीने से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है| उससे पहले मिल रहा था| सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर वे ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारी से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8889397012.
Posted on: Aug 21, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...गीत-
छोटे डोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानसी पोटाई और रश्मी कोराम एक गीत सुना रही हैं :
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे-
सूरज चाँद सितारे चलो साथ हमारे-
सांथ चलो तो बहना हिम्मत आये-
डरे है बैमान सारे चलो साथ हमारे-
साथ चलो तो बहना बनता है काम-
गरीबी से लड़ने वाले चलो सांथ हमारे...
