आवास बने 1 साल हो चुके हैं, क़िस्त का पैसा नहीं मिला है...मदद की अपील-

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-करकुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबूजी कश्यप बता रहे हैं| उनके नाम से आवास आय था| जिसका बचा हुआ, क़िस्त का पैसा नहीं आया था | जिसके कारण मजदूरी का भुगतान अपने खर्च से करना पड़ा है| उनका आवास बने 1 साल हो चुके हैं| लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर बात कर 15,000 रुपये मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : मुख्य कार्यपालन अधिकारी@7974539283, सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8889397012.

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...गीत-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
जब से तेरी लगन लगी दिल हुआ दीवाना है-
सूरज में ढूँढा तुझे, चंदा में पाया है-
तारो की झिलमिल में मेरे श्याम का बेसरा है-
श्याम तुमसे मिलने का सत्संग ही बहाना है...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

परदेसिया के नारी सदा सुखिया परदेसिया...होली गीत-

ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक होली गीत सुना रहे हैं:
परदेसिया के नारी सदा सुखिया परदेसिया-
चार महिना के गर्मी लगत है-
कहिया ला सूत के डोलके बेनिया-
चार महीना बूंद परत है-
कहिया न सूत के खेला के बंगला-
चार महीना जार लगत है...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया...गीत-

ग्राम-जबलपुर, पोस्ट-गुरदा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
मनिहारी का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
छलिया का भेष बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
झोली कंधे धरी, उसमे चूड़ी भरी-
गलियो में शोर मचाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
छलिया का भेस बनाया, श्याम चूड़ी बेचने आया-
राधा ने सुनी ललिता से कही...

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जोंडिस या पीलिया का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी जोंडिस या पीलिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| चिरायता 50 ग्राम, नीम की छाल 50 ग्राम, बांस की पत्ती 50 ग्राम, कुटकी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, सोंठ, काली मिर्च और छोटी पीपल को बराबर मात्रा में मिलाकर त्रिकुटा बना लें| सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है | तरल पेय पदार्थ और गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Aug 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »