रीवा : विकलांग हूँ, प्रधानमंत्री फसल बीमा जो 6000 रुपए किसानो को मिलता है मुझे नहीं मिला है...
ग्राम डभोरा- ब्लाक जबा-जिला -रीवा (मध्यप्रदेश) से जवाहर लाल कोल बता रहे है उनके पास 9 एकड़ जमीन है इन्हें प्रधान मंत्री फसल बीमा जो 6000 रुपए जो किसानो को मिलता है इन्हें नहीं मिला है| इसके लिए कई बार पटवारी के पास आवेदन लगाये और 19 मार्च को कलेक्टर साहब आये थे उनके पास भी आवेदन दिए थे पर कोई सुनवाई नहीं हुआ और ये विकलांग है कुछ नही कर पाते इसलिए सीजीनेट सुनने वालेसाथियों से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके फसल बीमा दिलवाने में मदद करे SDM@9754859545 संपर्क @9589420623 (168771)
Posted on: May 30, 2020. Tags: JWAHAR LAAL KOL JABA REWA MP AGRICULTURE SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे हैं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें
छत्तीसगढ़ रायपुर बीरगावं नगर निगम उरला के ग्राम पंचायत राजेंद्र नगर से भागीरथी वर्मा उनके साथ मालती जुडी है बता रहे है कि बोर खराब होने के वजह से बहुत ही परेशान है, 1 से 2 किलोमीटर दूर से ग्रामीण पानी लाकर पी रहे हैं, महिलाएं नगर निगम आयुक्त को इसका सुचना भी दिए और बोर को बनाया गया था | लेकिन दो से चार दिन बाद तुरंत ही बोर फिर से बिगड़ गया है. इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबर पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : नगर निगम आयुक्त नम्बर@9479059150, संपर्क नंबर@9039142049. (168815) DW
Posted on: May 30, 2020. Tags: MALTI RAIPUR BEERGAON CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
रीलो रीलो री री लोयो री री लोयो...ककसाड मेला गोंडी गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रज्जो वड्डे एक ककसाड मेला का गीत सुना रही है :
रीलो रीलो री री लोयो री री लोयो-
ककसाड मेला रो यो री री लोयो-
कांडी व्याला री री लोयो री री लो-
रीलो रीलो री री लोयो री री लोयो...
Posted on: May 30, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH GONDI SONG RAJJO WADDE
दिल्ली : मेरे 4 बच्चे है, खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
रूबी निहाल विहार-180, सी-ब्लाक में अपने परिवार के साथ दिल्ली में किराये के मकान में रहते है मकान मालिक किराये के लिए बहुत परेशान करते है | उनके 4 बच्चे है, लॉकडाउन के कारण खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8595404260. (168800) DW
Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RUBI SONG VICTIMS REGISTER
बिहार की रहने वाली हूँ नोएडा में फंसी हूँ घर जाना चाहती हूँ...सरकार को मदद करनी चाहिए
सेक्टर 82 इंटर कालेज के पास, नोएडा से सुनीता बता रही हैं कि लॉकडाउन के कारण फंसे हुई है ,बिहार की रहने वाली हैं घर जाना चाहती हैं लेकिन कोई साधन नहीं चल रहा है घर से पैसे मंगाकर किसी तरह राशन खरीद रही हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके जाने का प्रयास करें, वे कह रही हैं कि सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए | संपर्क नंबर @9716081937. (168758) NM
