किसान स्वर : मटका खाद या जैविक खाद बनाने की विधि-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव मटका खाद या जैविक खाद बनाने की विधि बता रहे हैं| पहले गाय का ताजा गोबर 1 किलो, देशी गुड 1 किलो, बेसन 1 किलो, और पीपल के नीचे की मिट्टी 1 किलो लें| सभी को मिला लें| उसके बाद एक घड़े में पानी डालकर सभी को डालकर डंडे से मिला दें| उसके बाद मटके के मुह को कपड़े से बांधकर ढक दें| उसके बाद 8 दिन तक रहने दें| उसके बाद उसे खेत में उपयोग करें| ये काम 15 दिन के अंतराल में किया जा सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: JAGDISH YADAV KISAN SWARA MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
जय-जय भैरवी असुर भयावनी...गीत-
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
जय-जय भैरवी असुर भयावनी, पशुपति बा मुनि माया-
सहज सुमति वर दियय गोसावनी, अनुगति गति तू अपाया-
बासरी राना सवासन कोभित, चरन चंद मणि चुरा-
कतऊ कदैत मारी मुव में लली, सामर बरन नयन अनुरंगि-
जलद जोद फुलकोता, कट कट विकट ओट पुटपयवी-
लिदुर फेन उठ फोका, घन घन घनन घुघरू कती बाजे-
हन हन करतु अकाता, विद्या कवी पती तुवापद सेवक ...
Posted on: Aug 23, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
राज्य स्तरीय वन अधिकार कानून कार्यक्रम-
रायपुर (छत्तीसगढ़ी) से अमरदास मानकर बता रहे हैं| वन अधिनियम संसोधन पर जो चर्चा चल रही है| उस विषय पर आज एक कार्यक्रम “राज्य स्तरीय वन अधिकार वार्ता” का आयोजन आज रायपुर में किया गया था| जिसमे वे कवर्धा जिले से शामिल हुये हैं| वे वन अधिकार कानून को लेकर 5 गाँव में काम कर रहे हैं| जिसमे गाँव के लोगों को वन अधिकार कानून और ग्राम सभा के बारे में बताने का काम करते हैं| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: अमरदास मानकर@8085068301.
Posted on: Aug 23, 2019. Tags: CG HD RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...गीत-
सीजीनेट के साथी रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना र आहे हैं, जिसे सादी के समय गया जाता है :
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज-
धरम अपनो भूल गये-
मात पिता की रे सेवा भुला गये-
सो भूले हैं सेवा रे जोहारे-
धरम अपनो भूल गये-
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...
Posted on: Aug 22, 2019. Tags: RAVENDRASAI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
अरे कान्हा आओ मधुबन में...गीत-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
अरे कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके-
कब आओगे ओ बनवारी-
मुरली मधुर बजाओगे-
कान्हा आओ मधुबन में-
राधा तेरी राह तके...
