मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती जन्माष्टमी के अवसर पर एक गीत सुना रही हैं :
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे-
छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे-
यमुना किनारे देखो रास रचावे-
पकड़ी राधे जी की बइयाँ-
देखो घूमर घाले-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु...गीत-
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से महारथी राना एक गीत सुना रहे हैं :
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरधान तुमि से पाए हम-
तुमि से है आगाज तुमि से अंजाम प्रभु-
करते है हम शुरु आज का काम प्रभु-
गुरों का सत्कार कभी न भूले हम...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG MAHARATHI RANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में सोच कर भाई...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जीवन में सोच कर भाई-
इतिहास पेड़ पौधा में बनाई-
आमा अमली अंगूर लगाई-
हमर कोई नई आय लिखईया-
इतिहास नई लिखावे-
नाती पोती आमा अमली ला बताई-
जीवन में सोच कर भाई...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला-
हमरे राम जी लला, हमरे श्याम जी लला-
तुम्हरे पिता दशरथ, हमरे जानी हो लला-
तुम्हरे एक पुरुष सी नारी हो लला-
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : बिजली की समस्या हल होने से सभी खुश होकर धन्यवाद दे रहे हैं-
ग्राम-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से उदय मानिकपुरी बता रहे है| धुरसी गाँव में 2013-14 में खम्बे गड़े थे| लेकिन लाईट नही जलता था| 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था| उसके बाद नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता था| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 6 जुलाई 2018 को बिजली की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद मार्च 2019 में उनकी समस्या का निराकरण हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : उदय मानिकपुरी@8085182856.
