2016 में पटवारी ने जमीन का ऑनलाइन कियें लेकिन किसी और का नाम हो गया है, कृपया मदद करें- वर्किंग गीता
अमृतलाल अहीर, पिता सुखलाल अहीर, ग्राम पंचायत-जोलगी, वार्ड क्रमांक01, तहसील-भारतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके पिता के नाम से पट्टा था| पट्टे के जमीन को 2016 में पटवारी ने ऑनलाइन कियें| वह ऑनलाइन में कुछ गड़बड़ी हो गयी है| ऑनलाइन नहीं हो पाया| उन्होंने कई बार पटवारी बोले लेकिन दो साल से गुमराह कर रहे हैं| एसे गरीबोँ का पट्टा बहुत रखे हैं| उनके जमीन में किसी और का नाम दिखा रहा है ऑनलाइन में, वे लोग 2016 से जमीन को लेकर बहुत परेशान हैं लेकिन उनकी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9977741285.
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BHARATPUR CG KOREA LEND PROBLEM
हो आज रंग दे मेरे रंग दे बसंती चोला...देश भक्ति गीत
जिला-खुशीनगर (उत्तरप्रदेश)से शुकही खुशवाहा देश भक्ति गीत सुना रहे है|
मेरा रंग दे बसंती चोला मेरा रंग दे बसंती चोला
हो आज रंग दे मेरे रंग दे बसंती चोला
आजादी के चले बहाने दिवानो की डोलिया
ऊपर से सब लोंग बोलते है इन्कलाब की बोलिया
लेकर वापस लौटेंगे हम आजादी का टोला
मेरा रंग दे बसंती चोला मेरा रंग दे बसंती चोला...
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: DESHA BHAKTI KHUSHINAGR SIKAI KUSHAWAHA SONG UP
हैंडपंप नहीं है नाला का पानी पीते हैं, कृपया मदद करें-
माडकम कोसा, ग्राम मंडारगंपू, पंचायत पत्ताराडीगुडेम, मंडल अक्कारापेटा, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। उनके गाने में हैंडपंप नहीं है। वे लोग नया जगह में घर बनाए है वहां पानी की सुविधा नहीं है। 5 घर की बस्ती है। आधा किलोमीटर दूर से नदी का पानी पीते हैं बरसात के दिनों में गंदा पानी आता है गंदा पानी पीकर बीमार पड़ जाते हैं इसके लिए उन्होंने शिकायत किए थे लेकिन आज तक पानी का सुविधा नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान करने में मदद करें। MPDEO@9492245005, फॉरेस्ट विभाग@9440810085, संपर्क नंबर@8185834261.
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: AKKAPETA BHADRADI KOTTAGUDEM PROBLEM TG WATER
ज्ञान घट नर मुड़ के संगते ज्ञान घट...छत्तीसगढ़ी भजन
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलान सिंह सीजी नेट के श्रोताओं को भजन सुना रहे हैं-
ज्ञान घट नर मुड़ के संगते ज्ञान घट चित विषय भरमाये-
हरे प्रेम घट नितैं समानत मान घटे पर घर जाए-
दयाल कहे सुन रे माँ मोरा पाप घटे हरी के गुण गाने से-
हरे लागल बललसा होत सनी सत शंकरा...
Posted on: Sep 28, 2022. Tags: BALRAMPUR CG CHHATTISGADHI SONG
हमारे गाँव में रोड की समस्या है आने जाने में दिक्कत होती है…मदद की अपील- वर्किंग गीता
ग्राम-कोटापारा,पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासाराव मांडवी बता रहे है, उनके गाँव में रोड की समस्या है, 10 किलोमीटर रोड नहीं बना है, जिससे आने जाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: सम्पर्क मासाराव@6265315987, सरपंच@6260458974, CEO@8959393222.
