राज की बात कह गया चेहरा...गीत-

ग्राम-पपरौडी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक छत्तीसगढ़ी भजन सुना रहे हैं जिसका बोल है “राज की बात कह गया चेहरा” |अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

मंगल भवन अमंगल हारी...भजन-

जिला-उमरिया(मध्यप्रदेश) से राजा बैगा भजन सुना रहे हैं:
शंकर सुगनो,भवानी जी के नंदानो-
रमा गाइये जग,पति जग बंदनो-
मंगल भवन अमंगल हारी-
रमा गाइये जग,पति जग बंदनो-
शंकर सुगनो,भवानी जी के नंदानो...(AR)

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

प्रभु का धन्यवाद करूँगा...मसीह गीत-

ग्राम-मोन्हदी ,जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बृजकुमार माधो एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
प्रभु का धन्यवाद करूँगा-
उसकी संगती में सदा रहूँगा-
साथ चलूँगा जय जरुर पाऊंगा-
न देगी मुझे दुनिया कभी भी-
कोई सुख और शांति आराम-
मेरे इशु के साथ संगती में सदा,मिलेगी खुशी मुझको...(AR)

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिया, बेटा गाँव छोड़कर भागे अभी बीजापुर में हैं.

जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नागेश सोडी बता रहे हैं कि 2005 इसके पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया गया है| जिसके डर से इन्होने घर छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं| इनके परिवार में लगभग 4 सदस्रय हैं, ये साथी बीजापुर में ही मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| ये साथी चाहते है कि उन्हें सरकार के तरफ से कोई सरकारी नौकरी मिल जाए जिससे अपना जीवन ठीक तरह से गुजार सकें|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने हमारे साथ बहुत मार-पीट किये हैं, थाने में रिपोर्ट किये सुने नहीं..

ग्राम-चिंगनार, पोस्ट-बोदानार, थाना-ताड़ोकी, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से अमृत मरकाम बता रहें हैं कि 8/5/2011 में नक्सलियों ने उनके बड़े पिताजी और बेटे को मार पीट किये, अमृत के पिताजी का देहांत हो गया है, उनके बड़े पिताजी उनका पालन-पोषण कर रहें थे, नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर कहकर उनके बड़े पिताजी के बेटे को बहुत मारे वे थाना में रिपोर्ट भी किये थे, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| वे मजदूरी का काम करके भाई को कक्षा बारहवीं तक का पढ़ाई करवाये हैं | ये साथी सरकार से मदद मांगते हैं, उन्हें आर्थिक सहयोग की जरुरत है| सम्पर्क नम्बर 9407621652. (184032)

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »