इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के...देश भक्ति गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना आहे हैं :
इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
इंसाफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
दुनियां के रंज सहना और कुछ ना मुह से कहना-
सच्चाइयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना...
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच के कहने पर शौचालय निर्माण करवाया, एक साल से भुगतान नहीं हुआ है...
ग्राम-बंदियाखार, पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ में गाँव की महिला दसरी मरावी है, वो बता रही है कि साल भर पहले अपने से शौचालय का निर्माण करवाया था, सरपंच ने बोला था बनवा लो फिर पैसा मिल जायेगा | ईट, गिट्टी, रेता और सीमेंट में कुल लागत बारह हजार लगा| उसका पैसा मांगने जब सरपंच के पास गये तो बोला मिल जायेगा लेकिन आज तक नहीं मिला, एक साल से ज्यादा हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| इन नंबरों में बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@7898126988, सरपंच@9630019712, 8719884513. दसरी मरावी@9754311351.
Posted on: Aug 03, 2019. Tags: CG DASRI MARAVI KABIRDHAM MANIKPURI MITHLESH PANDARIA SONG TOILET VICTIMS REGISTER
काह्ब ता लाग जाई धक से...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल एक गीत सुना रहे हैं :
काह्ब ता लाग जाई धक से – बड़े-बड़े लोगन के महला दो महला और ऐसी कूलर अलग से-
हम गरीबन के टुटही मडैया पानी बरसे चूवय टप से-
बड़े-बड़े लोगन के गाड़ी दो गाड़ी और हीरो होंडा अलग से-
हम गरीबन के टुटही साइकल घाम लागय टायर बोलय फट से...
Posted on: Aug 02, 2019. Tags: MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ... देवी वंदना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक देवी वंदना सुना रहे हैं :
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ-
तमनार के काली बन्दिन तोला बंदो ओ-
करिया पटिया चढ़ के आबे गाव भर मा किंदरबे ओ-
दुःख दण्ड ला दूर भगाबे लई क मन ला रखबे ओ-
जरिया के झरिया गोसाईन तोला बंदो ओ-
रात के पूजा पाबे दाई, गांव बर ला रखबे ओ...
Posted on: Aug 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
रंग बिरंग फूल खिलल है, हमर बगिया में...बज्जिका गीत-
ग्राम-मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बज्जिका भाषा में गीत सुना रहे हैं :
रंग बिरंग फूल खिलल है, हमर बगिया में-
आबा तितली रानी आबा, हमर बगिया में-
तितली रानी नाच दिखावा हमर बगिया में-
सुंदर सुंदर पंख दिखावा हमर बगिया में-
लरिका सा के मन बहलावा हमर बगिया में-
काम करे के पाठ पढ़ावा हमर बगिया में...

