दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल...गीत-

जबलपुर, तहसील-खरसिया, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल-
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल-
आँधी में भी जलती रही गाँधी तेरी मशाल-
साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल-
धरती पे लड़ी तूने अजब ढंग की लड़ाई-
दागी न कहीं तोप न बंदूक चलाई...

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

भाई रे वोही रहे डाकू अउ कसाई...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
नच गोती सबे भाई-
भाई रे वोही रहे डाकू अउ कसाई-
रिश्ता नाता सबे भाई-
भाई वोही रहे डाकू अउ कसाई-
कोई में लुटेरा यहाँ आये ओही में कसाई-
भुई में गुंडा के रहाई-
नाचे गोटे सबे भाई भाई...

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राम जी लहरी लगाई, चला तो जनकपुर जाई...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
राम जी लहरी लगाई, चला तो जनकपुर जाई-
सब दिना लिपे पोते जनक महारानी-
एक दिना सीता चल पड़े रे-
इसने जनक बेटी जानकी अगार मोकी-
तेकर निता धनुष मढ़ाई-
राम जी लहरी लगाई, चला तो जनकपुर जाई...

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वाथ्य स्वर : गर्मी के दिनों में सिर में दर्द, चक्कर आने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-कुमारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गर्मी के दिनों के आंखों के सामने अँधेरा, सिर में दर्द होना, और अचानक चक्कर आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | सूखा आंवला बिना गुठली वाला 6 ग्राम और सुखा धनिया 6 ग्राम लें| दोनों को कूटकर पीस लें| उसके पश्चात मिट्टी के बर्तन (पोला) में 250 ग्राम पानी के साथ चूर्ण को भिगो कर रख दें| सुबह उसे मसलकर छान लें, और 2 चम्मच मिश्री मिलाकर सेवन करें | लगातार 3-4 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती..मदद की अपील-

ग्राम-अमला, पंचायत-मोटू, जिला-मलकानगिरी (ओड़ीशा) से धारे राजा बता रहे हैं, हमारे गाँव में 110 घर है| जिसमे से 17 आदिवासी परिवारों को भूमि का पट्टा नहीं मिला है| 4 साल पहले वहां पर सर्वे हुआ था| उसके बाद भी काम नहीं हुआ है| भूमि पट्टा नहीं होने से उन्हें कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल पाती है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर आधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9439750388. & धारे राजा@9439760046.

Posted on: Aug 30, 2019. Tags: MALKANGIRI ODISHA PROBLEM SK HANIF

« View Newer Reports

View Older Reports »