एसटी आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी जुडूम विस्थापितों की रिपोर्ट...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार से सलवा जुडूम की वजह से प्रदेशों में विस्थापि हुये, आदिवासियों की रिपोर्ट मांगी है| 4 जुलाई को आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तीन महीने में विस्थापितों का सर्वे कर रिपोर्ट देने को गया है|
आयोग ने गृह मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, ओड़िसा, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ सरकार से विस्थापित आदिवासीयों की रिपोर्ट तलब की है| छत्तीसगढ़ सरकार विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी सड़क, और दावा करने पर वनाधिकार पत्रक देने को तैयार है| आयोग ने कहा है कि जो लोग वापस नही आना चाहते, उनके लिए उसी जगह पर वनाधिकार कानून के मुताबिक इन सिटू आधार पर भूमि का अधिकार दिया जाना चाहिये|

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: GONDI NEWS SONG SUMANALATA ACHALA VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...वंदबा गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल सरस्वती वंदना सुना रहे हैं :
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
हम है अकेले, हम है अधूरे-
तेरी शरण हम हमें प्यार दे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमला ज्ञान दे दे गजानंद, लागा थन पाइया....भजन-

ग्राम-सरई, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार गणेश जी का भजन सुना रहे हैं :
हमला ज्ञान दे दे गजानंद, लागा थन पाइया-
शुभ लाभ के ददा रिध्धि सिध्धि के गोसईया-
एक दन्त दया वंत चार भुजाधारी-
हमला ज्ञान दे दे गजानंद, लागा थन पाइया...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा...आरती-

ग्राम-कोड़ार, पंचायत-बैगाखार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सीजीनेट के श्रोताओं को बासुरी की आवाज में गणेश जी की आरती सुना रहे हैं :
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा-
माता जाकी पारवती, पिता महादेवा-
एक दन्त दयावन्त, चार भुजा धारी-
माथे सिन्धुर सोहे, मुसे की सवारी-
अंधे को आँख देत, कोडी को काया-
बाँजन को पुत्र देत, निर्धन को माया...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेचिस या दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक पेचिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इस बीमारी में इंसान दस्त के कारण दुबला पतला हो जाता हैं| पानी की कमी हो जाती है| इस समस्या से बचने के लिये साफ किया हुआ सौफ 200 ग्राम लें| उसके बाद उसे 100-100 ग्राम के दो भाग कर लें| उसमे से 100 ग्राम को तवे में सेंक लें| उसके बाद दोनों को मिला लें| फिर मिश्री मिलाकर उस मिश्रण को पीसकर चूर्ण बना लें| और कांच के बर्तन में रखें| बीमार व्यक्ति को दिन में 3 से 4 बार 2-2 चम्मच सेवन करें, और पानी पियें, लाभ हो सकता है: संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »