यहोवा सरी पर हुआ तेरे लिये मेरे लिये...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
यहोवा सरी पर हुआ तेरे लिये मेरे लिये-
मारा गया आकाश में, गाडा गया आकाश में-
मिट गये पाप, धुल गये पाप-
यीशु के मार खाने से-
सबका मन को जानता है-
हर एक ह्रदय को जांचता है-
यहोवा सरी पर हुआ तेरे लिये मेरे लिये...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANGEETA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बादाम खाने के फायदे-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बादाम का उपयोग और लाभ को बता रहे हैं| बादाम को रात में पानी में भिगोकर रख दें| और सुबह छिलका निकालकर सेवन करें| यह बच्चो के लिये लाभकारी है| दूसरा दूध के साथ दो बादाम बच्चो को रात में भोजन के बाद और सुबह खाली पेट सेवन कराने से लाभ हो सकता है| मधुमेह के रोगी को बादाम का सेवन करना चाहिये| इससे शुगर लेबर नियंत्रण करने में लाभ हो सकता है| बादाम मानसिक और शारीरिक विकास में लाभकारी है| ध्यान रखें अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, और गैस की समस्या हो सकती है| इसलिये गर्मी के दिनों में ज्यादा सेवन न करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन...देश भक्ति गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन-
शांति का उन्नति का प्यार का चमन-
इसके वास्ते निसार है मेरा तन मेरा मन-
ऐ वतन ऐ वतन ऐ वतन-
जानेमन जानेमन जानेमन-
मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन
शांति का उन्नति का प्यार का चमन...

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG GEETA NAAG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक नीबू को लेकर उसे दो तुकडा कर लें| उसके बाद उसमे कत्था पाउडर लगाकर रात को छत पर खुले में रख दें| सुबह शौंच के बाद उसका सेवन करें| उसके बाद एक घंटे तक कुछ सेवन न करें| लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करें| लाभ हो सकता है| हल्का भोजन करें| मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में स्कूल के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-नवापारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| नवापारा में प्राथमिक विद्यालय है| जो 2016 में बंद कर दिया गया है| उस समय वहां पर 80 बच्चे थे| वर्तमान में बच्चो की संख्या 106 हैं| स्कूल को शुरू कराने के लिये उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया है| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल खुलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »