राशनकार्ड नही होने से हम ग्रामीण सरकारी योजनाओ का लाभ नही ले पा रहे है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देव कुमार यादव बता रहे हैं कि राशनकार्ड नही होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है, जिससे वे बहुत परेशान है इसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में दो बार आवेदन दिया है, पर अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है,कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि समन्धित अधिकारियो से फोन कर बात करे ताकि इस गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले| दिए गये विभागीय अधिकारीयों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें-सचिव@9753467089. C.E.O.@9165689001.कलेक्टर @9826443377. S.D.M.@9165493212.संपर्क नम्बर@7697408396.

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

सरपंच ने कहा सरकार से पक्का घर बनाने मदद मिलेगी कच्चा घर तोड़ दो, तोड़ा पर पैसा नहीं मिला...

ग्राम-सुनहरा,पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़,जिला-पन्ना से शिवका प्रजापति बता रहे है कि गाँव के सरपंच ने बोला था आप लोगो का घर प्रधानमंत्री आवास में आ गया है, घर तोड़ दो पक्का मकान बन जायेगा तो लोगो ने घर तोड़ दिया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी घर बनाने का पैसा अभी तक नही दिया है, वह बता रहे है बिना छप्पर के रहने को मजबूर है, निवेदन करते हुए कह रहे है जल्द से जल्द पैसा दिया जाये ताकि घर निर्माण का काम चालू किया जा सके , सीजीनेट के साथियों से मदद की गुहार कर रहे कृपया मदद करे- मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं-जिला कलेक्टर@9955991970,जनपद सीईओं@9479930459. साधू सिंह लोधी@8719095669

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

बुढ़ा गए हैं पर पेंशन नहीं मिलता, सरपंच बोलता है आएगा तो देंगे पर देता नहीं हैं, बहुत दिन हो गए ...

ग्राम-मसगा, ग्राम-पंचायत सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बुजुर्ग महिला सुकमे ( सामापारा) और पुरुष साथी साधु ( मोहल्ला सरनेपारा से ) बता रहे है अभी तक पेंशन नही मिला है जबकि उनकी उम्र 60 से अधिक है सरपंच,सचिव से बोलते है, तो वह कहता है आएगी तो दे देंगे लेकिन अभी तक नही मिली है, वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की वे अधिकारियों पर दबाव बनाये ताकि गरीब लोगो को पेंशन का पैसा मिल जाये, जिससे उनको जीवन यापन करने में सहयोग मिल सके:सरपंच@9617565581,सचिव@9669859770,जनपद CEO@9165689001, शिकायत कर्ता पड़ोसी राजमणि@9399661036.

Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की...भजन

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह एक भजन सुना रही हैं :
जय बोलो जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की-
आओ महिमा गाएं भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की-
मोहे पार लगा दे शिव भोले, बिगड़ी बना दे शिव भोले-
जय बोलो दीना नाथ की जय बोलो भोले नाथ की-
जय बोलो जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की...

Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

बड़ा देवला मनालो गा, जिन्दगी सुख-सुख पहाही...बड़ादेव गीत

ग्राम-बहेराबांध, पंचायत-सकडा, विकासखंड-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से उदितराज सिंह एक बड़ादेव गीत सुना रहे हैं :
बड़ा देव ला मनालो गा जिंदगी सुख-सुख पहाही-
गोंडवाना मा तै आये गोंड राजा के बेटा कहाए-
गोड़ी धरम निभालो गा जिन्दगी सुख-सुख पहाही-
देवी देवता के मनैया आन धरती के सेवा करैया आन-
मनौती मना लो गा जिन्दगी सुख-सुख पहाही-
तईहा-तईहा के रहवासी आन धरती के मूल निवासी आन...

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: SONG UDITRAJ SINGH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »