स्वास्थ्य स्वर : पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पतले दस्त से निजात पाने का घरेलु उपाय बता रहे हैं | अगर किसी को पतले दस्त या लूज मोशन की समस्या होती है | तब 1 कप दूध में आधा नीबू का रस मिला लें और सेवन करें, ऐसा दो बार करने से पतले दस्त (लूज मोशन) से निजात मिलता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : वैद्य राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH
स्वास्थ्य स्वर : नीम का खेती और औषधि के रूप में प्रयोग-
ग्राम-डभौरा, ब्लॉक-जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेचना नीम का खेती में महत्वों के बारे में बता रही हैं, नीम को आज का पेड़ नए युग का अवतार, अद्भुत पेड़, जीवाणु नाशी, कीटाणु नाशी, अमृत वृक्ष कहा गया है | एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। यह स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। वैसे तो नीम के पास आपकी हर समस्या का इलाज है | अभी खेती में हो रहे रसायनों के दुस्प्रयोग से बचाव के लिए नीम एक अच्छा विकल्प है | नीम जमीन की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाता है साथ ही नीम कई बीमारियाँ केंसर आदि से लड़ने में भी सहायक है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: विवेचना@9179685640.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: VIVECHANA REWA MP
लॉकडाउन से पहले मेरे पास काम था अब नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
पूनम मंडावली दिल्ली में रहती है बता रही है कि लॉकडाउन से पहले उनके पास काम था अब काम नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9911743915.
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI POONAM SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कूपन मिला है, राशन नही मिल रहा है, बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-गिदोहा, ब्लाक-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजनाथ आदिवासी बता रहे है कि उनके राशन की कूपन मिला है लेकिन राशन नहीं मिला है कूपन का नंबर 368 है 15-04-2020 को जारी हुआ है चार बार राशन लेने गए थे नहीं मिला है बोल रहे है कि राशन नहीं आया है राशन की बहुत दिक्कत हो रही है वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9981925556, C.E.O@9407803480, खाद्यान अधिकारी@7224893193. (170591) NM
Posted on: Jul 03, 2020. Tags: FOOD PROBLEM RAJNATHA ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है. झोपडी में रहती हूँ, बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें...
ग्राम-लोनी, पंचायत-छातैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ सुरजकली बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे है लॉकडाउन के कारण बहुत परेशानी हो रही है, उनके पास पैसे भी नहीं है कही काम भी नहीं मिल रहा है बहुत परेशानी सामना करना पड़ रहा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि रहने के लिए घर दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9685789063, C.E.O@7047603066,सचिव@9755289522. (170508) NM
