Impact : ट्रांसफ़ॉर्मर बन जाने के बाद लाईट की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-हरदौंहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोरी बता रहे हैं| उनके गाँव का ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब हो गया था, जिसके कारण गाँव में लाईट की समस्या थी| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, तब इस समस्या को उन्होंने 24 अगस्त 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 5 सितंबर 2019 को ट्रांसफ़ॉर्मर बन गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जनके मदद से उनकी समस्या हल हो गयी| छोटेलाल कोरी@8369900814.

Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CHHOTELAL KORI IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे वतन मेरे वतन...गीत-

ग्राम-मुंजमेटा, पंचायत-हलामी मुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता वड्डे, रमशीला वड्डे एक गीत सुना रही हैं:
मेरे वतन, मेरे वतन-
कुर्बानियों बाद ये स्वतंत्रता मिली है-
लबों पे मुस्कुराहटे अभी-अभी खिली है-
इस देश के जवान आज किस तरफ चले है-
यह भूल हम चुके है किस गोद में हम पले-
मेरे वतन मेरे वतन...

Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच, सेकेट्री कार्यालय नहीं आते, पंचायत के काम पर ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-जुडोनी, तहसील-मनगवा, जनपद-गंगेव, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम सुंदर, बब्बू कोल और मोतीलाल कोल बता रहे हैं| सरपंच, सेकेट्री पंचायत में कोई काम नही कर रहे हैं| निवासियों का कहना है| अधिकारी गाँव के किसी काम को ध्यान नहीं देते हैं| पंचायत में आते नहीं है| कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं| गाँव में राशनकार्ड, आवास, योजना का मजदूरी भुकतान जैसे कई काम नहीं हो रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर जाँच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : अजीत पांडे (सेक्टरी)@9993215554. छोटू कोल@9016386992.

Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CHHOTU KOL MP PROBELM REWA SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी त्यौहार करम पूजा-

ग्राम-आदिलाब्रिद, जिला-अलीपुरद्वार (पश्चिमबंगाल) से प्रकाश खल्खो बता रहे हैं| उनके इलाके में आज करम पूजा मनाया जा रहा है| करम पूजा एक आदिवासी त्यौहार है, जिसे सभी लोग मिलकर मानते हैं| करम पूजा में महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल होते हैं| यह आदिवासी समुदाय का एक सांकृतिक त्यौहार है, जिसे वे कई साल से मना रहे हैं | उसी परंपरा को बनाये रखने के लिये आज वे सभी के साथ इस उत्सव को मना रहे हैं|

Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CULTURE PAKSHIM BANGAL PRAKASH KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

तालाब निर्माण में काम किया था, पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

पखना पारा, ग्राम-पलढा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती बता रही हैं, उन्होंने रोजगार गारंटी योजना तहत तालाब निर्माण में काम किया था, जिसका पैसा नहीं मिला है| उन्होंने पैसे के लिये सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9009070789. संपर्क नंबर@9575552346.

Posted on: Sep 07, 2019. Tags: CG KALAWATI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »