धरती बाँटी सागर बाँटो, मत बाँटो इंसान को...गीत-

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर ने, बाँट लिया भगवान को-
धरती बाँटी सागर बाँटो, मत बाँटो इंसान को-
अभी राह तो शुरू हुई है, मंजिल बैठी दूर है-
उजियाला महलों में बंदी, हर दीपक मजबूर है-
मिला न सूरज का संदेशा, हर घाटी मैदान को-
धरती बाँटी, सागर बाँटा, मत बाँटो इंसान को...

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER

एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है, पानी की समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामानंद पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के नवापारा लोहार बस्ती में एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260209185, PHE@9826288040, ब्लाक CEO@9826520171.(165243)

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हमर खेती किसानी बड़ा हवे...गीत-

सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमचंद एक गीत सुना रहे हैं:
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
भैया मन लगावें हाईब्रेड ला-
शाम के साथ बजे-
रेडियो मा सुना सब गोठ ला-
चारो तरफ छाये हरियाली-
हम किसान भईया होवथे खुसियाली-
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
दीदी मन लगावें हाईब्रेड ला...

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सेनेटाजर का उपयोग करें मगर संभलकर...

आज के समय में कोरोना महामारी के चलते लोग साबुन, हैण्डवास के जगह पर सेनेटाइजर का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं, आज बाजार में कई तरह के सेनेटाइजर आ चुके हैं, जिसका उपयोग लोग कर रहे हैं जिसके कारण खुसकी, खुजली जैसी समस्या आ रही है, इस संबंध में चर्म रोग विभाग के चिकित्सक डॉ राजेश का कहना है, इसका उपयोग संभलकर करें, अन्यथा ये नुकसान देह हो सकता है इसलिये अच्छी क्वालिटी के सेनेटाइजर का उपयोग करना चाहिये| जो लोग अधिकांस समय घर में रह रहे हैं उन्हें ज्यादा उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, जो ज्यादा बाहर रहते हैं वे इसका उपयोग करें|

Posted on: Apr 18, 2020. Tags: BIHAR CORONA AWARENESS MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : लॉक डाउन में फंसे हैं खाने की व्यवस्था हो गयी है...

ग्राम-अढाजन, सूरत (गुजरात) से शैलेन्द्र मेडे बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के बुरहानपुर जिले के बढ़ियारी गाँव के निवासी हैं और वे 2 साल से सूरत में रह रहे हैं, उनके पास राशन ख़त्म हो गया था, खाने पीने की कोई सुविधा नहीं थी, पैसे भी ख़त्म हो गये थे, लॉक डाउन के कारण राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9171973811.

Posted on: Apr 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY GUJRAT PDS SONG SURAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »