विद्युत वितरण कंपनी में मीटर रीडर का काम करता था, पुराने पैसे नहीं मिले, कृपया मदद करें...

ग्राम-पुरैल, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार शाह अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं| वह पहले विद्युत वितरण लिमिटेड जबलपुर में मीटर रीडर के तौर पर काम करते थे | जे.ई. द्वारा अभद्र गाली गलौज के प्रयोग की वजह से उन्होंने काम छोड़ दिया | लॉकडाउन के बाद अभी तक पैसों का भुगतान नहीं हुआ है, परेशानी हो रही है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें: संपर्क-कृष्ण कुमार शाह@9424561304. (169327) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: ELECTRICITY PAYMENT PROBLEM MP KRISHNA KUMAR SHAH

है नमच के बात बच्चों...बाल गीत-

बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक बालगीत सुना रही हैं :
है नमच के बात-
दो छोटे हाथ मारे दिनभर काम करती है-
जब रात में थक जाती है तो सो जाती है-
दो छोटे पैर मारे दिनभर चला करती है-
जब रात में थक जाती है तो सो जाती है...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG CHILDREN KOREA PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में भोजन की समस्या हो रही थी, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...

बाबूलाल नेटी के साथ पोड़ीखुर्द, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) के रहने वाले नीलसिंह जी बता रहे हैं, वह जिला-रंगारेड्डी (तेलंगाना) में लॉकडाउन में फंसे हुए है, जिसके कारण लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या हो रही थी, तो उन्होंने मदद के लिए सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया |जिसके दो दिन बाद राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर-नीलसिंह@7898022088. (164978) NP

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT NEELSINGH TELANGANA

रीलो रेलोले तोया वया,जामिया रेलोले मायूरी एलो....माडिया भाषा में शादी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से रूपी और सिधु माडिया भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं:
रीलो रेलोले तोया वया-
जामिया रेलोले मायूरी एलो-
बाई रेलोले तोया वया-
जामिया रेलोले बाईरी एलो-
बाई रेलोले तोया वया-
रीलो रेलोले तोया वया CS

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA MARRIAGE SONG

शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार...दोहा-

ग्राम पंचायत-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार संत देवी भाई रमेश सिंह से एक गीत सुनवा रहे हैं :
शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार-
लज्जा जिनकी रखियो राखिययो बरदा के असवार-
ओम सिद्धेश्वर धाम की है महिमा निराला-
कैलास वाले ने जब डेरा डाला...

Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »