आवेदन करने के बाद भी नाम दर्ज नहीं हुआ...
ग्राम-बिछिया, पंचायत-गहुमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार आदिवासी बता रहे हैं वे किसान है उन्होंने 9 किसानो के साथ अपना नाम कंप्यूटर में दर्ज कराने के लिये जवा तहसील में आवेदन किया था लेकिन आज तक नाम दर्ज नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जो 6000 रुपये मिलना था उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9993474875. संपर्क नंबर@8269282430.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: ASHOK KUMAR MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी स्वप्न दोष का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गिलोय दो फुट लेकर उसी छोटे टुकड़े कर लें, पानी में भिगो लें, उसके दो घंटे बाद उसे कुचलकर रस निकाल लें, जितना रस हो उतना ही सहद मिला लें और सुबह शाम खाली पेट सेवन करें, लाभ मिल सकता है, भोजन में गर्म चीजो का प्रयोग न करें अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क करें : एच डी गाँधी@111061399.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
टीका लगाने से 3 माह के बच्चे की मृत्यु उचित कारवाही की मांग...
ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से तेजबली बता रहे हैं वे अपने 3 माह के बच्चे को टीका लगवाने स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये थे टीका लगवाने के दौरान उनके बच्चे की मृत्यु हो गयी, जिसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों के पास की लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं, सुपर वाईजर ऊन पर दबाव बना रहे हैं कि वे सुलह कर लें लेकिन वे चाहते हैं मामले की जाँच हो और कारवाही हो इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही करवाने में मदद करें : रेवटी चिकित्सक@9009158966, CMO@9826667411, चौकी प्रभारी@6265744287. (तेजबली) संपर्क नंबर@6267411211.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी की समस्या हल हो गयी...
भुरवा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से परमिला बता रही हैं, उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब था जिसके कारण पानी समस्या हो रही थी, उन्हें दूर दूसरे हैण्डपंप से पानी लाना पड़ता था, तब उन्होंने एक माह पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद कर्मचारी हैण्डपंप का सुधार कर दिये जिससे पानी की समस्या हल हो गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587788351.
Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG IMPACT STORY NARAYANPUR PARMILA SONG VICTIMS REGISTER
चलो साथियों जायेंगे जंगल अपना बचायेंगे...कविता-
बलोदा बाजार (छत्तीसगढ़) से रामनारायण यादव एक कविता सुना रहे हैं:
चलो साथियों जायेंगे जंगल अपना बचायेंगे-
पेड़ लगाकर धरती में नव हरियाली लायेंगे-
मौसम का बदलाव देखो सुनलो उसका कहना-
धरती कांपे मौत सुनामी सावधान है रहना-
काली माता बनी प्रकृति चारो तरफ थर्राया-
तपता सूरज आज धरा में तापमान बढाया-
ओजोन परत में छेड़ विकिरण धरती में आई है-
एसी रोग बीमारी आवे जिसकी बनी नहीं दवाई है...
