हमसे जुलुम जेठरानी करे बरजा राजा जी...लोक गीत

ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक लोक गीत सुना रहे हैं:
हमसे जुलुम जेठरानी करे बरजा राजा जी-
आधी रात मोहे पनिया का भेजय-
घईला फोड़ जेठरानी धरे बरजा राजा जी-
आधी रात मोसे जेमना जेवावंय चूल्हा फोड़-
जेठरानी धरे बरजा राजा जी-
सोने के थाली में जेमना परोसेयों अरे ओके-
फेंक ससुआरी करे बरजा राजा जी-
हमसे जुलुम जेठरानी करे बरजा राजा जी...

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV

स्वास्थ्य स्वर : बिच्छू डंक मारने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बिच्छू डंक मारने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, अपामार्ग की जड़ को पीसकर डंक मारे स्थान पर लगाने से लाभ मिल सकता है, दूसरा इमली के बीज को पीसकर उस स्थान पर चिपकाने से भी लाभ हो सकता है, तीसरा प्याज और नमक को मिलाकर डंक वाले स्थान पर लगाने से भी लाभ हो सकता है, गुड़ का सरबत सेवन कर सकते हैं, हुलहुल की पत्ती का रस निकालकर डंक वाले तरफ के दूसरे कान में उसके रस को डालने से आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सांचा एक राम मेरे मन उपवन में...गीत-

ग्राम-गारे, विकासखण्ड तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
सांचा एक राम, सांचा एक राम-
मेरे मन उपवन में इस जन जीवन में-
कब होगा सबेरा, राम जाने मेरे राम जाने-
मैंने ये देखा है फूल खिलते हैं-
पांव में भंवर गुनगुनाते है-
मेरे मन उपवन में इस जन जीवन में...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: CG RAIGARH SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, आवेदन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं...

ग्राम-डंगनी, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं, उनके गाँव में 5 माह से टीकाकरण के लिये नर्स नहीं आ रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चो को टीकाकरण नहीं लग रहा है, गाँव से चिकित्सालय 20 किलोमीटर दूर है, जिससे लोग वहां नहीं जा पाते, उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिये अधिकारी के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सुपरवाइजर@7697781354. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पहिल पहिल स्कूल गयेन...बघेली कविता-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं:
पहिल पहिल स्कूल गयेन, जब कापी मोड़ो का ना जानी-
गये पाछी बडिका लीहे, गठियाय रोटी औ पानी-
तो बईठ गयेन लाईन मा, बढ़िया पोल्थी मारे-
सरस्वती के मंदिर मा नहींन गयेन सहारे-
पंडित जी एक डंडा लीहिन, लागिन हमी पढावे-
या मेर के अक्षर बनवा, ढंग से लगिन बतावें...

Posted on: Sep 17, 2019. Tags: MP POEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »