पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...

शुकुलराम कश्यप ग्राम-पुसपाल, पंचायत-कोलम, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, गांव के लोगों आने-जाने में समस्या होती हैं, और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती हैं समय पर नही जा पाते हैं, वहां 35 घर का जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@7647007597.

Posted on: Aug 11, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA PROBLEM PULIYA SHUKALURAM KASHYAP

बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम...जागरूकता गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम-
बुल्टू रेडियो से सब बोलेंगे हम-
अपनी भाषा बोली क्यू रहे क्यू रहे-
काला साहित्य के पीछे क्यू रहे क्यू रहे-
नई तकलिप से अपनी आवाज उठाएंगे हम-
बुल्टू रेडियो से सब जुड़ेंगे हम...

Posted on: Aug 11, 2021. Tags: BR JAGRUKATA MALIGHAT MUJFFRPUR SONG SUNIL KUMAR

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम से पहले गांव से पढाई करने आयें...

ग्राम पंचायत-तुंगनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पवन तेलम पिता मासा तेलाम बता रहे हैं, सलवा जुडूम से पहले ही पढाई के लिए गांव से बीजापुर में थे| उनके गांव के लोग ने नक्सलियों से डर कर बीजापुर में आकर रह रहे हैं, उस समय बहुत परेशानी हुआ| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646882846.

Posted on: Aug 10, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM PAWAN TELAM VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ गोंडी गीत : रे रे लोयो रेला रे रे ला रे ला रे रे ला...

ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलयारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामोती कोर्राम गोंडी में गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रे रे ला रे ला रे रे ला-
ढोड माढ़ी बारंग दिय दोय-
पार्रा गां माढ़ी मुन्जला दोय-
रे रे लोयो रेला रे रे ला रे ला रे रे ला

Posted on: Aug 09, 2021. Tags: GONDI KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG

तीन पीढ़ी के काबिज भूमि में गौठान बनाया गया, चारागाह के लिए कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-रौचन, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बता रहे हैं उनके गांव में 3 पीढ़ी के काबिज जमीन को हटा के गौठान बनाया गया है| गाँव में वर्तमान में भी चारागाह नहीं है जिसके कारण जंगल जाना पड़ता है जिसमें कई पशु मर चुके है| शासकीय भूमि का तत्काल निस्तार किया जाए| घर के लिए लोगों को 55 डिस्मिल जमीन दिया जाए| सरपंच समिति सचिव द्वारा गाँव के एकमात्र तलाब का रास्ता कई सालों से काबिज किया गया है| उसका निस्तार करें व गांव में बेरोजगारी कि भीषण समस्या का भी निवारण करें| सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं| संपर्क नंबर@9425299142, सरपंच@8839753238, उप सरपंच@9685826223, कलेक्टर@9425205788.

Posted on: Aug 08, 2021. Tags: AMIT SAHU BHORAMDEV CG KABIRDHAM LAND DISPUTE LAND PROBLEM UNEMPLOYMENT

« View Newer Reports

View Older Reports »