अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं:
अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार-
इंदिरावती हर पखारय तोरे पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सही, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बने तोरे नैना...

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR

दुनिया की है हकीकत पुरानी...कोरोना गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
दुनिया की है हकीकत पुरानी-
चल के रुकना है इसकी रवानी-
फर्ज पूरा करो जिंदगी का-
भाग जायेगा दूर कोरोना-
घर से बाहर तुम न निकलना-
घर से बाहर जब तुम निकलना-
साथ पे है मुह को ढकना...

Posted on: Apr 28, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंस गये हैं, खाने की समस्या हो रही है...

निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये हैं, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका है, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, वे काम करने के लिये वहां आये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825, दशरथ उइके@9691293105.(165777)

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUJRAT RUPLAL KORETI SONG SURAT VICTIMS REGISTER

1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्या बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268191613, SDM@9165493212. संपर्क नंबर / दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर / प्रभावती@9575552346. (165755)

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG OLD AGE PESION PRABHAWATI SANDILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आई खुशियाली, आई खुशियाली...गीत-

ग्राम पंचायत-खुन्ना, विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गीत सुना रहे हैं:
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम-
आपके स्वागत में-
दिल में हम प्यार लेके आये-
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम...

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARKAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »