रायपुर छत्तीसगढ़ :- सीनियर सिटीजन आज मनाएगा वृद्धजन दिवस....

सोशल वेल सोसाइटी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय डंगानिया रायपुर (छत्तीसगढ़) से (कार्यकर्त्ता) साहू बता रहे है आज 1 अक्टूबर 2019 को वृद्धजन दिवस (सीनियर सिटीजन) मनाएगा इस आयोजन में आये हुए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जायेगा एंव वृध्द दिवस के विषय पर या समारोह पर चर्चा किया जाएगा वृद्ध जन लोग कैसे सहसता के साथ आगे बढे समारोह में कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज कल्याण वरिष्ठ नागरिकों को राज्य परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें उनके कल्याण के लिए काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और पेंशनर्स संघ के प्रतिनिधि शामिल रखें.

Posted on: Oct 01, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-

ग्राम-सिवनी जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अधिका शर्मा कविता सुना रही है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना-
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना
मछली से सीखो स्वदेश के लिए तड़पकर मरना-
पतझड़ के पेड़ों से सीखो, दुख में धीरज धरना-
पृथ्वी से सीखो प्राणी की सच्ची सेवा करना-
दीपक से सीखो, जितना हो सके अँधेरा हरना!-
जलधारा से सीखो, आगे जीवन पथ पर बढ़ना-
और धुएँ से सीखो हरदम ऊँचे ही पर चढ़ना...

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: ADHIKA SHARMA BILASHPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद बैंक के खाते में पैसा आ गया...

ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखनन्दन शाण्डिल बता रहे है, प्रतापपुर मंडी में 21-12-2017 को 103 बोरी धान बेचा सप्ताह भर में पैसा खाते में डाल दिया जाता है. परन्तु मेरे खाते में पैसा नहीं डाला था फिर बैंक पास बुक बार-बार प्रिंट कर चेक कराता था फिर भी नही रहे थे. जिसे सीजीनेट स्वर में पैसे नही मिलने की समस्या सन्देश रिकॉर्ड कर करीब 15 से 20 दिनों के पशचात बैंक के खाते में पैसा आ गया इस लिए अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है.

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: SONG SUKHNANDAN SANDILYA SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : "हकलाना" नामक बीमारी घरेलु रोग उपचार...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक ‘हकलानी’ वाली बीमारी के बारे में बता रहा है. जब बोलते समय अटकते है, किसी विशेष शब्द के उच्चारण में दिक्कत आती है, किसी शब्द को बोलने की कोशिश में बार बार वह शब्द दोहराया जाता है तो या बोला ही नहीं जाता तो इसे हकलाना कहते है। अधिकतर किसी दबाव तनाव या अधिक उत्साहित होने की अवस्था में किसी विशेष शब्द का उच्चारण नहीं हो पाता। फ़ोन पर बात करते समय, किसी बड़े व्यक्ति से बात करते समय, किसी ग्रुप में बोलते समय या इंटरव्यू आदि के समय यह परेशानी अधिक होती है|
हकलाने का उपचार – (पहला नुस्का) बादामगिरी-07, काली-07, दोनों को पानी में डालकर चटनी बना ले और उसके बाद मिश्री (शक्कर) मिलाकर खाली पेट चट कर खाए.
(दूसरा नुस्का) तेज पत्ती को जीभ के निचे दबाकर रखने से या इसी प्रकार अभ्यास करने से किसी भी शब्द पर अटकना कम हो जाता है।

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

बघेली कविता सुना : 'शीर्षक' अवारा नाति..

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं:
एक दिन हम चले जात रही सवौहे पकड़ें धर्रा-
रही प्यासी खूब दोपहरी, घाम जेठ के कर्रा-
दुरिन से गोहराई हमका बड़का भैया बैसाखू-
बैठा चौदहा मापने बनावत चुन तंबाकू-
कहा कैसे आयना अपना बैठा छाया लगाई-
आजवे के रखवार आय का देखि हम का भौजई-
वही के बैठे-बैठे उकर नाति धुर्रा उढावत-
बंद करी अखबार पढ़वत लागे नाति के हाल बतावत-
पढ़-लिखे भात न एके दिन भर दौड़ी कूदी-
देखना बनय गुरुवन का एक पूंजी-
कैसों-कैसों आठंवा निकला नवना मा नाम लिखा यन-
एको दिन स्कूल नही गा रौवा फीस दवायन-
कुछ देखकर करो शिक्षा बाति-
नयते ऐसे घर-घर पैदा हुई गा अनपढ़ आवारा नाति ...

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: RAMESH PRASAD YADAV REWA MP SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »