नहीं मिल रहा निराश्रित पेंशन...कृपया मदद करें-
ग्राम-बाबूटोला, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सोनिया पति सम्हर सिंह यादव बता रही हैं, उन्हें 6 माह से निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया, लेकिन सरपंच गुमराह कर रहे हैं, सही जानकारी नहीं देते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9165018206. संपर्कनंबर@9098794688.
Posted on: Oct 07, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
कृष्णा भजन : कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया...
ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहें है:
कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया – ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
मेरे कान्हा ये क्या गजब किया-
मुझको डरा दिया, मेरे कान्हा ये बताना-
ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
कभी मुझको सक होता तू मेरा लाल नही है-
है कोई अवतारी तू ये मेरी बात सही है-
इन्द्र से रक्षा के खातिर तुमने पर्वत उठा लिया-
मेरे कान्हा ये बताना ओ लल्ला रे ये क्या गजब किया...
Posted on: Oct 07, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGADH CG SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में काम के चलते समय पर खाना न मिलने और भूख के लगने पर कुछ भी खा लेने से पेट की बीमारी में इजाफा हो रहा है, आइये जानते है इस बीमारी का घरेलू उपचार : नौ सादर 20 ग्राम, सोंठ 20ग्राम, अजवाईन 20 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, सांभर नमक 10ग्राम, नीबू का सत्व 10ग्राम, अनार दाना 40 ग्राम, पुदीनहरा की पत्ती 40 ग्राम, आम का चूर्ण 40 ग्राम, काली मिर्च 5 ग्राम, पीपली 5ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें| और भोजन के बाद एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Oct 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : पेंशन दिलाने में मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद-
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं, बाबूलाल कश्यप को निराश्रित पेंशन 11 माह से नहीं मिल रहा था, शिकायत करने पर कार्यवाही नहीं हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनको पेंशन मिल गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8889397012.
Posted on: Oct 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY MUNGELI NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
ऊँचे पहाड़ में कंकड़ है माई कैसे करूँ दर्शन...भक्ति गीत-
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ममता यादव एक देवी गीत सुना रही हैं:
ऊँचे पहाड़ में कंकड़ है माई कैसे करूँ दर्शन-
जलवा चढाने को हिम्मत नही है-
जलवा है मछली का जुठाये माई कैसे करूँ दर्शन-
ऊँचे पहाड़ में कंकड़ है माई कैसे करूँ दर्शन....
