पेंटिंग का काम करते हैं और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं...
हेमंतकसा, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से बिज्जू बिस्टम बता रहे हैं वे पेंटिंग का काम करते हैं, यही उनके जीवन यापन का साधन है, 5 साल से इस काम को कर रहे हैं, एक दिन में 300 तक कमा लेते हैं, इस काम के साथ ये खेती का काम भी करते हैं, इस तरह से वे अपने परिवार को पालते हैं, वे सभी को संदेश दे रहे हैं कि इंसान को कुछ न कुछ काम में लगे रहना चाहिये| (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BIJJU BISTAM GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER
पैदल चल कर आये है गाँव किसी प्रकार की कोई सहयोग नही, एक हजार और रोजगार दिलाने में मदद करें...
ग्राम ढेकरा कोटवा, पंचायत अतरैला, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव जी बाहर से आये 50 आदिवासी प्रवासी मजदूरों की समस्या बता रहा हैं, 14-15 दिन तक पैदल चल कर जैसे-तैसे घर पंहुच गये सभी अपने-अपने पैसे लगा कर आये है, बताया जा रहा है सरकार के द्वारा दावा किया गया है, की हर प्रवासी मजदूरों के खाते में एक हजार ट्रांसफर करने का जो अभी किसी के खाते में नही गया है और गाँव में कोई रोजगार नही मिला है अभी तक हम अपनी परिवार एंव जीवन कैसे चलायें| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारी फ़ोन नंबर पर फ़ोन नंबर कर एक हजार पैसे तथा रोजगार दिलाने में सहयोग करें. सचिव@9179018857. रोजगार सचिव@9993418830. अर्जुन सिंह संपर्क@7610117481. RK
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
ओ झीना झीना झीना रे उड़ा गुलाल...गीत-
गजेंद्र कुमार भोजका, अलीगढ (उत्तर प्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं:
ओ झीना झीना झीना रे उड़ा गुलाल-
माई तेरी चुनरिया लहराई-
झीना झीना झीना रे उड़ा गुलाल-
माई तेरी चुनरिया लहराई-
रंग तेरी रीत का रंग तेरी प्रीत का-
रंग तेरी जीत का है लायी लायी लायी-
रंग तेरी रीत का रंग तेरी प्रीत का... (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG GAJENDRA KUMAR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
1 साल से बिजली पोल और तार लगा है लेकिन बिजली चालू नहीं हुआ है...
ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवराम चर्मकार बता रहे हैं, उनके गाँव में एक साल पहले बिजली पोल लगे हैं, तार लगाये गये हैं लेकिन बिजली सप्लाय नहीं हुआ है, जिसके कारण गाँव में बिजली नहीं है, लोगों को अँधेरे में रहना पड़ रहा है, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से पेल कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर गाँव में बिजली चालू कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7898713422. JE@8349747681. (AR)
Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SHIVRAM CHARMKAR SONG VICTIMS REGISTER
घर में रहना है...गीत-
ग्राम-बम्हलाया, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो गीत सुना रहे हैं:
भारत माता की जय हो-
घर में रहना है-
तो कोरोना भारत से बच पाये रे-
देश देश में फैला है-
यहाँ से वहां जाता है-
फिर आता है फिर जाता है-
उसे कोई नहीं जानता है...(AR)
