मनरेगा में काम किये तीन साल हो गये, पैसा अभी तक नहीं दिया, सिर्फ गोल-गोल घुमाते रहते हैं...
ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराजसिंह मरकाम को सर्वोदन सिंह बता रहे है “मनरेगा” के तहत 12 लोग समतलीकरण का काम किया था 2015 में जिसका पैसा अभी तक नही मिला है| इस समंध में जब लोगो ने सहायक सचिव से बोला तो कहता है बैंक में जावों, खाते में पैसे डाल दिए है, बैक में जाकर पता करते है तो पैसा नहीं डाला है, तब कहते है डाकिया से पूछो ऐसे ही पिछले तीन सालों से गोल गोल घुमा रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: कलेक्टर@07752223644, CEO@7693915855,सहसचिव@9754145039,सचिव@9575270648,सरपंच@7397507040, डाकिया@846500092. मरकाम@8959903256.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय, यहाँ मजदूर किसान तड़प-तड़प रो जाये...कविता
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
लम्बा डब्बा जोड़े भाई, वो चोर गाड़ी का है-
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय-
यहाँ मजदूर किसान, तड़प-तड़प रो जाये-
अपने होंके धरती ला बेचे, समझ नहीं आये-
आगु वंश बर सोचे नही, पाछु मूढ़ धर पछताए-
झिन बेचा ये धरती ला, माता का है-
ये धरती हर सभो जन ला, पालन कर के दुनिया ला दिखाये-
धरती हर हमर जीवन ला, कथेक सुगर कहलाये...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मात गेहे मात गेहे मात गेहे गा, छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर मात गेहे गा...सरगुजिया गीत
ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवसागर सिंह पोया गीत सुना रहे है, गीत के माध्यम से समाज चेतना और बदलाव की समाज के लोगो से अपील कर रहे है:
मात गेहे मात गेहे, मात गेहे गा-
छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
दाई मोरे माथे है, बहिनी मोरे माथे है-
दाऊ दादा रे घालो, मात गेहे गा-
अरे छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना-
घर दुराकर हमर, नही है ठिकाना-
टूट गए राजपाट छुट गए, राजधानी-
हक़ और अधिकार हमर, हो गए बैमानी-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना...
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: SHIVSAGAR SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आदमी मच्छर से पूछा दिन में क्यों काट रहे हो, मच्छर बोला ओवरटाइम कर रहा हूँ...चुटकुला
ग्राम-बलरामपुर, पोस्ट-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रुपेश सिंह एक चुटकुला सुना रहे है:
आदमी मच्छर से-दिन में क्यों काट रहे हो-
मच्छर-ओवर टाइम कर रहा हूँ साहब-
मेरे बाप बीमार है घर में जवान बहन है-
और लड़के वाले ने दहेज़ में एक सेर खून माँगा है-
२. सोनिया गाँधी एक बार बेहोश होती-होती बची-
जब राहुल गाँधी ने पूछा ये किसान खेती क्यों करते है-
अनाज दुकान से क्यों नहीं खरीद लेते...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: RUPESH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
1 अप्रैल से मध्यप्रदेश में 36 प्रकार के श्रमिक मजदूरों का पंजीयन किया जा रहा है, कृपया लाभ लें...
जिला-रीवा (म.प्र.) से ब्रिजेश सिंह बता रहे है कि मध्यप्रदेश के श्रमिको के हित के लिए 1 अप्रैल से पंजीयन कार्य शुरू हो रहा है| उसमे 36 प्रकार के मजदूर है उनका पंजीयन न होने के कारण कोई भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा था ऐसे सभी मजदूरों का पंजीयन करने का कार्य शुरू है| जो शासकीय नौकरी में नहीं है और घर का टैक्स नहीं देते है और जिनके पास ढाई एकड़ से कम जमीन है ऐसे सभी लोग इसका अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाए | पंजीयन करवाने के बाद उनको बिजली भी 200 रूपये महीने के हिसाब से मिलेगी।अपने ग्राम पंचायत के सचिव एवं नगर निगम के अंतर्गत उनके अधिकारियो से संपर्क करके अपना पंजीयन कराये | उसमे आधार कार्ड का नम्बर अनिवार्य है| ब्रिजेश सिंह@7224988432

