लॉकडाउन में एक माह गुजर गया है लेकिन समय बढाने के बाद खाने की दिक्कत हो रही है...
नयागांव, फेस 2, सेक्टर 87, नोएडा उत्तर प्रदेस से सिराज खान बता रहे हैं कि वे बिहार
राज्य के कैमूर जिले के रहने वाले है, लॉकडाउन में फंसे हैं 2 लोग हैं, उनका कहना है, एक माह लॉकडाउन में अपने पैसे खर्च से गुजारा हो गया है लेकिन लॉकडाउन का समय बढ़ जाने से दिक्कत हो रही है, साधन ख़त्म हो गया है, राशन नहीं है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9958113144. (166116)
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SIRAJ KHAN SONG UP VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन नहीं है, समस्या को हल कराने में मदद करें-
नयागाँव, सेक्टर 87, गली नंबर 3, नोएडा उत्तर प्रदेश से परवेज खान बता रहे हैं वे जिला कैमूर, बिहार राज्य के रहने वाले हैं, वे नोएडा में लॉकडाउन में फंसे हैं, जो साधन था ख़त्म हो गया है जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9910760317. (166119)
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA PARWEJ KHAN SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा था, जिस पर जाँच कराकर कारवाही की गयी-
ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है, मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत करने पर उन्हें मदद नहीं मिल रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को मार्च 2020 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद निरिक्षण हुआ और डीलर को दोषी पाया गया और उस पर कारवाही हुई इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8709801669.
Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DHANBAD JHARKHAND RANJIT GUINYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉक डाउन का पालन कर रहे थे, राशन नही था, अब मिल गया है...
ग्राम-बोड़तारा नावागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मिथलेश साहू बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं जिसके कारण घर से बाहर नहीं जा रहे हैं काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खाने की दिक्कत होती थी, उनका राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था अब मिल गया है इसलिये ये साथी सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9399385938.
Posted on: May 02, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY JANJGIR CHANPA MITHLESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हमें काम का पैसा नहीं मिला है, पैसा नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है...कृपया मदद करें-
सर्वोदय नगर, पंचायत-अम्बरनाथ, जिला-ठाणे (महाराष्ट्र) से अशोक कुमार मरकाम जो मंडला जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं कह रहे हैं , वे 6 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के बाद से उनका काम बंद है, जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला है, 3 माह का पैसा बकाया है, ठेकेदार काम शुरू होने के बाद पैसा देने को बोल रहा है, पैसे नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354956676. (166129)
