निवास प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बच्चे पढाई नहीं कर पाते हैं...मदद की अपील-

गाँव-गुट्टा लक्ष्मीपुरम, पंचायत-लक्ष्मीपुरम, तहसील-बूर्गमपाडू, जिला-भद्रादी कोत्तागूडेम (तेलंगाना) से पायम श्रीनू बता रहे हैं| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे है| लेकिन अभी तक निवास प्रमाण पत्र नहीं मिला है| प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बच्चे पढाई छोड़कर, कूली, मजदूरी का काम कर रहे हैं| लक्ष्मीपुरम गाँव से 2 किलोमीटर दूर गरीबलों का अंधार गाँव गुट्टा लक्ष्मीपुरम है| गुट्टा लक्ष्मीपुरम गाँव पहाड़ के पास होने से उन लोगो को निवास प्रमाण पत्र नहीं मिला है| इस समस्या के समाधान के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर मदद करें| तहसीलदार@9701346978. पायम श्रीनू@8008265394.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

त्यौहार से पहले आदिवासी समाज के लोगो सभा में चर्चा करते हैं-

ग्राम-गरांजी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बता रहे हैं| वे एक त्यौहार की तैयारी कर रहे हैं| जिसके लिये सभा बुलायी गयी है| जिसमे गाँव आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं| त्यौहार में सभी का योगदान हो| अच्छे से मन सके| इसलिये वे सभी आर्थिक मदद भी ले रहे हैं| जिससे आवश्यक वस्तुयें खलड़ी जा सके| सभी अच्छे से त्यौहार मना सकें| वे अपने दादा परदादा के ज़माने से ये त्यौहार मना रहे हैं| सालो से ये परंपरा चली आ रही है | इस त्यौहार के बाद ही लोग भोजन में खट्टा भाजी जिसे आमाड़ी के नाम से भी जाना जाता का प्रयोग करते हैं|

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR STORY

पक्की सड़क के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बिंजलि, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय उसेंडी और देवनाथ उसेंडी बता रहे हैं| उनके गाँव कच्ची सड़क है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती हैं| रास्ते में पत्थर रहता है| कीचड़ होता है| सड़क को बनवाने के लिये उन्होंने कई बार कार्यालयों में आवेदन किया है| लेकिन आज तक उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425205669, आदिवासी विकास आयुक्त विभाग@9424282202. संपर्क नंबर देवनाथ उसेंडी@9406177216.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में सालों से बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

गाँव-रेगुलचेरुव, पंचायत-अम्रवारम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पक्षिम गोदावरी, राज्य आंध्र प्रदेश से नूपा हायतय्या बता रहे है| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे है| लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगा है| गाँव में 45 घर है| बिजली नहीं होने के कारण से रात को सांप, बिच्छू का डर रहता हैं| समस्या को हल कराने के लिये सरपंच के पास आवेदन दिये थे| लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है| सभी श्रोताओं से निवेदन है| अधिकारियों से बात कर गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें : कलेक्टर@9849865544. संपर्क नंबर@ 9494276392.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH NARAYANA PROBLEM WEST GODAVARI

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़ी) से राजमन सिंह नेताम बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मोहली झाड़ का चार उसे सुखाकर, पीसकर चूर्ण बना लें| और एक चम्मच खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| एक माह तक सेवन कर सकते हैं| भोजन में खटाई, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ, मांस, मदिरा का सेवन ना करें| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@7000876412.

Posted on: Aug 12, 2019. Tags: BHAN SAHU CG HEALTH NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »