बेला फूले आधी रात के माला किसके गले डालूँ...गीत-

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
बेला फूले आधी रात के माला किसके गले डालूं-
श्याम गले डालूं की राधा गले डालूं-
वे तो रचाये रास-
के माला किसके गले डालूं-
राम गले डालूं की सीता गले डालूं-
सीता जी की लम्बे – लम्बे बाल-
की माला किसके गले डालूं...(AR)

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BARWANI MP SONG SURESH KUMAR

हम लोगो का मजदूरी भुगतान का पैसा नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर टाल मटोल कर रहे है...

ग्राम-कड़िया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छ्त्तीसगढ़) से हिरमन पोया गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी बता रहे हैं उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, सरपंच सचिव से इस संदर्भ में पूछने पर वह कहते है बैंक खाते में पैसे डाल दिये हैं लेकिन बैंक जाकर चेक कराते है तो बैंक में मजदूरी का पैसा नहीं आया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क@8103077898, 9111097262. सरपंच@6266871890, SDM@9977441420, कलेक्टर@07831273000.(185665)

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA NREGA WAGE PAYMENT PROBLAM

हमारे गांव का हैंडपंप खराब है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-लहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि , उनके गांव के हैण्डपंप की पाईप फुट गयी है, लोगों को पानी पीने के लिए बहुत ही दिक्कत होती है, PHE विभाग आये थे, दोनों पाईप निकल कर के ले गयें इसके लिए उन्होंने सी एम् हेल्पलाइन में शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, दियें गये नंबरों पर बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: P.H.E@9165546825, संपर्क@9770835941.(185012)

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA WATER PROBLEM

होली खेलय राधा नंदलाल...फाग गीत-

सीजीनेट श्रोता लक्ष्मीनारायण माली एक होली (फाग गीत सुना रहे हैं, “होली खेलय राधा नंदलाल”|
होली खेलय राधा नंदलाल-
बिरज मा होली खेलय...
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG CHAMPA HOLI JANJGIR LAKSHMINARAYAN MALI SONG

जवानी अपन के बिगड़ावाना...यीशु गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या कलको एक गीत सुना रही है:
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में-
सन चर अभिलाषा बिगड़ाती है – प्यारो तेरी जवानी को-
जवानी अपन के बिगड़ावाना-
सिंगरावा यीशु कर प्यार में...(GM)

Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KALKO YESHU GEET

« View Newer Reports

View Older Reports »