सरकार ने कोविड 19 से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1921 चालू किया है...
जिला- अलीगढ़ उत्तरप्रदेश से गजेंद्र कुमार बता रहे हैं कि कोविड 19 के समय में जिनके पास स्मार्ट फोन नही है उनके लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप के लिए IVRS 1921 टोल फ्री नंबर चालू किया है जिसमे मिस्डकाल करते ही दुसरे नम्बर पर रिटर्न काल आने पर आपसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा जायेगा फिर आपको एक सन्देश प्राप्त होगा उसमे पता चलेगा कि आप कोरोना पाजीटिव हैं या नहीं और जानकारी के लिए संपर्क नंबर @7618451629 CS
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: ALIGARH UP CORONA STORY GAJENDR KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के बाद शहर से गाँव आये, पर हमारे पास काम नहीं, हमे काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-मझियारी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से वीरेंद्र विश्वकर्मा बता रहे है मै लॉकडाउन के कारण सूरत में फंसा था और बड़ी मुश्किल से किसी तरह अपने पैसे से अभी घर आ गया हूँ पर गांव में भी काम नहीं मिल रहा है | सरकार द्वारा कहा गया था कि वापस आने वालों के खाते में एक हज़ार रू दिया जाएगा पर हम लोगों में से किसी के भी खाते में वह पैसा नहीं आया है | सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके गांव में काम चालू करने का प्रयास करें : जवा C.E.O@9407803480, संपर्क नम्बर@9157263880. (169689) DW
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAJENDRA VISHWKARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी के दिन में जंगल से कई तरह की भाजी जैसे कोलियरी, पालोड़, चापोड़ा, चेरोटा मिलता है...
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी बता रही है कि गर्मियों के दिन में हमारे यहां जंगल से कई तरह के भाजी खाने के लिए लाते है जैसे कोलियरी भाजी, चापोड़ा, चेरोटा भाजी, पालोड़ आदि लाते हैं खेत में भी खाने के लिए टमाटर मिर्ची बैगन आदि लगा लेते हैं बाजार से लहसुन प्याज तेल आदि खरीदकर लाते हैं इसी तरह हम अपना जीवन यापन करते हैं (167532) CS
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST MALI CHAETU KALMUTI
लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
रुपाली प्रशांत पुणे लोनी काबुर में रहती है, उनके परिवार में 4 लोग है, किराये के मकान में रहते है, किराया देने को पैसे नहीं है लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9373851104. (169692) DW
Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RUPALI PRASHANT SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण खाने की दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...
अब्दुल रहमान जिला पटना बिहार के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर 3 में अपने परिवार के साथ रहते है | लॉकडाउन के कारण खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8860417329. (169674) DW
