स्वास्थ्य स्वर : कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कफ़ नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| सेनाय की पत्ती 60 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, काला नमक 10 ग्राम, नीबू का रस 50 ग्राम लें| सनाय की पत्ती और सोंठ को पीस कर चूर्ण बना लें| उसके बाद नीबू का रस मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता है| बीपी के रोगी नमक का प्रयोग करें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का सेवन कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

झण्डा ऊँचा रहे हमारा...गीत-

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से गीता नाग एक गीत सुना रही हैं :
झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-
झण्डा ऊँचा रहे हमारा-
सदा शक्ति बरसानेवाला-
प्रेम सुधा सरसानेवाला-
वीरों को हर्षानेवाला...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: CG GEETA NAAG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

देश की माटी देश का जल...कविता-

सीजीनेट के साथी विवेक सभी को रक्षाबंधन बंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुये एक कविता सुना रहे हैं:
देश की माटी देश का जल-
हवा देश की देश का फल-
सरल बने प्रभु सरल बने-
देश के घर और देश के घाट...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER VIVEK

कौन गुरु जगल जगौले...शिव चर्चा गीत-

ग्राम-मडमा,पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं :
कौन गुरु जगल जगौले-
कौन मईया जागेल हो राम-
कौन गुरु चर्चा करवाले-
बड़ा निक लागेल हो राम-
शिव गुरु जगल जगौले-
भवानी मईया जागेल हो राम...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

मेरे देश की धरती...गीत-

सीजीनेट के साथी राकेश के साथ शानू सरकार सभी को 15 अगस्त और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुये एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती-
बैलों के गले में जब घुंघरू-
जीवन का राग सुनाते हैं-
गम कोसों दूर हो जाता है-
खुशियों के कँवल मुसकाते है-
सुन के रहट की आवाजें-
यूं लगे कहीं शहनाई बजे-
आते ही मस्त बहारों के-
दुल्हन की तरह हर खेत सजे-
मेरे देश की धरती...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: RAKESH KUMAR SHANU SARKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »