रोड ख़राब है, आने जाने में दिक्कत होती है...
जामदाम गंगोपारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षीनदार पोयाम बता रहे हैं, उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, अचानक से बीमार पड़ने पर साधन वहां तक नहीं जा पाती है| इस संबंध में आवेदन किये हैं लेकिन काम नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407942782. सचिव@9399030632, सरपंच@9406324823. (178287) (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: ROAD PROBLEM
छोटे से दिल के बात प्रभु...गीत-
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
छोटे से दिल के बात प्रभु-
तोरेच सुना बों-
छोटे से दिल के बात प्रभु-
कैसन सुना बों-
होल होल देखे, सबे कोना देखे-
जब तक पांव न प्रभु-
छोटे से दिल के बात प्रभु... (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
जिसने दिया जगत को ज्ञान...कविता-
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
जिसने दिया जगत को ज्ञान-
वे है देश के शिक्षक महान-
उन्होंने देश का शौभाग्य जगाया-
अनपड़ को पढ़ना सिखाया-
ये है देश के जान-
ये हैं देश के शिक्षक महान... (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
ब्रेल लिपि हमर सतराही...गीत-
सीजीनेट श्रोता मुकेश राजपूत ब्रेल लिपि पर एक गीत सुना रहे हैं:
ब्रेल लिपि हमर सतराही-
है लुई ब्रेल के देन-
छः बिंदु तिरसठ तरह के-
ब्रेल लिपि, ब्रेल लिपि-
ब्रेल लिपि हमर सतराही-
है लुई ब्रेल के देन... (AR)
Posted on: Sep 26, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं होने से आने जाने समस्या होती है...
ग्राम-गंगो पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्नाराम पोयाम बता रहे हैं, गाँव सड़क की समस्या है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बीमार पड़ने पर साधन गाँव तक नहीं आ पाते हैं, इसके लिये आवेदन किये हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407942782. (178188) (AR)
