चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे...लोक गीत-

ग्राम-सुह्नार, पंचायत-नेलवाड, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उतपिका मांडवी और राजवती सोरी एक गीत सुना रही हैं, ये गीत महुवा बीनने के समय गाते है :
चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे-
महुवा के पेय ला पिला देहू का-
धीरे-धीरे मन ला मिला देहूं गा-
फेर टूरा पेसे आबे-
रांधे रहे दाई खाय के जाबे...

Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हाजमा या पाचन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक हाजमा ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसको हाजमा या पाचन संबंधी समस्या हो वे सोंठ 2 तोला और अजवाइन 2 तोला लें| दोनों को रात के समय नींबू के रस में भिगों के रखे और सुबह छायादार जगह में सुखा दें, सूखने बाद पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें, लाभ हो सकता है, भोजन में खटाई, मिर्च, मसाला का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG HAELTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ भक्ति गीत : बघवा के सवारी में तै चले अबे मैया ओ...

ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक देवी भक्ति गीत सुना रहा है:
बघवा के सवारी में तै चले अबे मैया ओ-
तै चले बे मैया ओ तै चले अबे मैया-
कलकत्ता के काली सुमिरव डोंगरगढ़ बम्लाई-
सम्लपुर सम्लाई ला सुमिरव सबलपुर सबलाई-
तै चले बे मैया ओ तै चले अबे मैया-
कोरबा के सर्वमंगला ला सुमिरव हिंग खोज खल्लाई-
तै चले बे मैया ओ तै चले अबे मैया-
बघवा के सवारी में तै चले अबे मैया ओ...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: RAIGARH CG SAMIR SONG VICTIMS REGISTER SIDAR

स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती महिलाओ के लिए अपामार्ग (चिरचिटा) पौधा से घरेलू उपचार-

बुंदेलखंड जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय का अपामार्ग (चिरचिटा)घरेलु उपयोग बता रहे हैं. गर्भवती महिलाओ के लिए अपामार्ग(चिरचिटा) किस प्रकार काम आता है अपामार्ग (चिरचिटा) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आप इसे केवल खरपवार ही न समझे क्‍योंकि अपामार्ग के पौधे के फायदे विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह सामान्‍य रूप से हमारे किसी काम का नहीं होता है। लेकिन यदि इसका आयुर्वेदिक उपयोग देखा जाए तो कई प्रकार की सामान्‍य और गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है. गर्भवती महिलाओं का नौ महीने पूर्ण होने पर डिलीवरी के समय अगर डॉ. यह कह दे की बच्चा आपरेशन के माध्यम से निकाला जायेगा तो आपरेशन नही करवा के इस अपामार्ग पौधे का उपयोग करे.
उपयोग इस प्रकार से करे :- अपामार्ग पौधे को जड़ सहित उखाड़ के और ऊपर पौधे को काट ले और जड़ी को पानी से साफ धो ले उसके बाद महिला के हाथ में पकड़ा कर कहे इसे नाभि के ऊपर रखे जिसके पश्चात 5 से 10 मिनट के बाद बच्चे की डिलीवरी जायेगी डिलीवरी होने बाद उस जड़ी को फेक दे.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: HAELTH RAGVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय गीत : दुनिया कर शुरू से कभू हमके बना लक...

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो क्षेत्रीय बोली में एक गीत सुना रही है :
दुनिया कर शुरू से कभू हमके बना लक-
चिरई-चिर गुण के सब कुछ के एसो गगन में सजा ला-
दिन रात बना लक चाँद तारक बना लक-
पर हम के ख़ास, बना लक-
पापी नम वाईक, जैसे तैना डराबे-
तुही नम वाईक, कैके तैना घबराबे-
एसो के नाचेर में, सबे बाला ख़ास हे के-
ओकर में के जइबे तो सबसे अच्छा ही के-
दिन रात बना लक चाँद तारक बना लक-
पर हम के ख़ास, बना लक...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »