स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, ख्नासी, दमा रोग का घरेलू उपचार...

ग्राम-घोंघा, थाना-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी सांस, सर्दी, ख्नासी, दमा रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काली तुलसी पत्ती, अदरक, सोंठ बराबर मात्रा में लें, तीन पीपर, 10 दाना काली मिर्च, 5 लौंग, सभी को पीस लें और उसमे शहद मिला लें उसके बाद भुने हर्रे का चूर्ण मिला लें, उसके बाद दिन में 2 बार थोड़ा थोड़ा सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7389964276. (AR)

Posted on: Jul 28, 2020. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मालिस करने के लाभ...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी मालिस करने के फायदे बता रहे हैं, वात रोग में मालिस करने से लाभ होता है, अच्छी नींद आती है, थकान दूर होता है, दूसरी काम काज की तरह मालिस करना भी जरुरी है इसलिये मालिस करना चाहिये| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...गीत-

डोंगर मंडला, ग्राम-कटंगी, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ एक दादा एम् एस कुशराम एक गीत सुना रहे है :
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा-
रांध-रांध भात देत भूख नहीं गानी गा-
भात पेज हडिया में तलिया में दार-
कढीइया में सुवारी बने तवा रोटी चार-
तबेला में भात में बने तोलिया में दार-
और गंजी भीतर आलू सब्जी और डब्बा में आचार-
कटोरी में दूध भात परस रहे नानी गा-
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: HINDI SONG MANDLA MP MS KUSHRAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आँखों की जलन और दर्द का घरेलू उपचार...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी आँखों से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नींद पूरी न होने, अधिक समय तक टीवी, मोबाईल देखने, तेज धूप में रहने आदि कारणों से जब आंख में जलन होने लगती है, दर्द होने लगती है, ऐसे में बिस्तर पर लेटकर रुई से ठण्डा पानी लेकर आंख के ऊपर रखें और 15 मिनट बाद निकाल लें, इससे दर्द और जलन में राहत मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उदार विकार या पेट संबंधी समस्या का घरेलू उपचार...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी उदार विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के रस में भुना हुआ जीरा और गुड़ मिलाकर दिन में 4 बार 4 -4 घंटे के अंतराल में सेवन करने पर अजीर्ण या अपच की समस्या में आराम हो सकता है| एक छोटे चम्मच प्याज के रस में चुटकी भर नमक मिलाकर सेवन करने से अपच में लाभ हो सकता है| अपच के कारण पेट दर्द हो तब एक छोटे चम्मच तुलसी और अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार 3 -3 घंटे के अंतराल में सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »