जीवन में सतत अभ्यास करने से व्यक्ति निपुण होता है, परीक्षा में प्रथम आने का राज...कहानी

राजीव व संजीव दोनों दोस्त एक साथ एक ही कक्षा में पढते थे, राजीव हमेशा प्रथम आता था. जबकि संजीव मुश्किल से पास होता था, संजीव को सब उलाहना देते थे उसके साथ रहते हो उससे कुछ सीखों भी, संजीव ने सोचा क्यों न राजीव से राज जाना जाए, संजीव ने राजीव से पूछा दोस्त तुम कैसे पढते हो प्रथम कैसे आते हो, राजीव ने मुस्कुराते हुए कहा दोस्त टीचर जो भी पढ़ाते है मै ध्यान लगाकर सुनता हूँ, जो लिखने का होता है उसे मै रोज़ घर आकर दोहराता हूँ. पढने के बाद उसका अभ्यास करता हूँ, राजीव की बात सुनकर संजीव बोला मैं भी लिखकर अभ्यास करूँगा. दोस्तों कहानी का अर्थ यह है कि अभ्यास करने से ही विषय की गहरी समझ हो पाती है.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SONG USHA SINGH UIKE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से ख़राब है, शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है...

ग्राम-हरीहरपुर, पोस्ट-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गजेन्द्रसिंह परिहार बता रहे है स्कूल का हैण्डपम्प 2 साल से खराब है स्कूल के बच्चो को पानी पीने के लिए दूसरे हैण्डपम्प में जाना पड़ता है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने पंचायत, जनपद में भी शिकायत किये है तो बोलते आज लगेगा कल लगेगा बोल बोलकर टाल रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में हमारी मदद करें: सरपंच@9753392622, सचिव@8426322072, C.E.O.@9165689001, P.H.E.@7697747447. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889354673.

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: GAJENDRA SINGH PRIHAR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे बैगा गाँव में एक ही नलकूप है, 2 और लगना चाहिए, बरसात में बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम-सजनख़ार, ग्राम पंचायत-पोल्मी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जयसिंह बता रहे है एक ही नलकूप है| गाँव के आखरी मंगल के घर के पास एक नलकूप चाहियें, दूसरा स्कूल के पास वाला पारा में, तीसरा सड़क किनारे. फ़िलहाल एक ही नलकूप है, बारिस के दिनों में कीचड़ हो जाता है. जिससे पानी ले जाने वालों को घंटो समय लग जाता है| जिससे कई जरुरी काम भी नहीं हो पाते. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाएं ताकि नलकूप लग सके. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: सरपंच@8085079476. संपर्क हेम सिंह@9575248234.

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: HIMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हाय मैया तोर दरबार मा माता तोर दरबार मा...देवी गीत

वन ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांदरबारी, पोस्ट-मंगली, ब्लाक-मवई, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से तिरलोक सिंह परते एक गीत सुना रहे हैं:
हाय मैया तोर दरबार मा माता तोर दरबार मा-
चारो दिशा से आइन मैया बोइन और फुलवारी माता-
जग मग जोत ला जलैने बोइने फुलवारी माता-
नाम नगर चौगान के माता बोइने फुलवारी माता...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SONG TIRLOK SINGH PARTE VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने दो साल पहले बाँध निर्माण में तीन महीने काम किया था, पैसा अभी तक नहीं दिया है...

ग्राम पंचायत-मदनेश्वरपुर, विकासखंड-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसिंह यादव तिजिया बाई, फुलेश्वरी, पार्वती, बिसकुंवर और राजाराम से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि गाँव में चतरा बाँध में दो साल पहले तीन महीने मजदूरी किया था, अब तक उसका भुगतान नही हुआ है. कई बार सरपंच, सचिव, एस.डी.एम. जनपद, जनदर्शन जिला मुख्यालय में आवेदन किया पर आज तक कोई सुनवाई नही इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की मांग कर रहे हैं कृपया इन सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9111580808, सचिव@9669256995, CEO@9469255459. जय सिंह यादव@9575704420.

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: JAY SINGH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »