हमारे गांव में रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम-साईंगुडा,ग्राम पंचायत-डिलमिली 2,ब्लाक-दर्भा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से लक्मु राम नाग राजू जी से बता रहे हैं की बाराह घर का पारा है ढाई किलोमीटर तक सड़क नहीं है|बारिश के समय रास्ते में पूरा पानी भर जाते है,आने जाने में बहुत दिक्कत होती है|गाड़ी गिर जाने होता है| इसके बारे में जनपत CEO तक पहुचा है लेकिन समधान नहीं हो रहा हैं तो इसलिए समधान के लिए cg नेट श्रोताओम को अपील कर रहे हैं|सरपंच@9993600308,सचिव@9406228766,CEO@9406166884, संपर्क@6263385063,
Posted on: Oct 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
पानी टंकी ख़राब हुवा है तब से हमलोग को पानी पिने में परेशानी हो रहा है,मदद करे ...
ग्राम तेरेपाड़ पंचायत चिंतूर,मंडल चिंतूर,जिला एल्लुरुसीतारामराजू आन्ध्र प्रदेश से मीडियम गंगा जी बता रहे है,उनके गाँव में एक पानी टंकी लगा है जो ख़राब हो गया है,ये पानी टंकी किसी संस्था के सहयोग से लगाया गया है,क्योकि हम गाँव वालो को पानी पिने में दिक्कत होता था,हमलोग छतीसगढ़ से आये है और जंगल में घर बना कर रहते है,जब से पानी टंकी ख़राब हुवा है तब से हमलोग को पानी पिने में परेशानी हो रहा है,एक हैण्डपम्प है वो भी काम नहीं कर रहे है,हम सभी परेशान है,स्थानीय प्रतिनिधि हमलोग को कोई मदद नहीं करते है,कृपया पानी सुविधा बहाल करने हेतु अधिकारियो से बात कर मदद करने का प्रयास करे,सरपंच@9491594107 संपर्क ब्यक्ति @8500697478
Posted on: Oct 02, 2022. Tags: ALLURUSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTOOR PROBLEM RADIO VALASA WATER
हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोगों को पानी की दिक्कत होती हैं...
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल,ब्लाक-बास्तानार ,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोसो करमा बता रहे हैं की उनके गाँव में हैंडपंप नहीं लगा है|वहां के ग्रामीण अपने खेत का पानी पीते हैं और वहां के पालतू जानवर भी उसी पानी को पीते है|बरसात के मोसम में पानी पूरा गन्दा हो जाता हैं लोगों को बीमारी होती रहती हैं|इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये है|लेकिन कोई कारवाही नहीं हुआ इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@9407072439. संपर्क नंबर@9479065217.
Posted on: Sep 30, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER MOSO KARMA PROBLEM
गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
माडकम कोसा, ग्राम मंडारगंपू, पंचायत पत्ताराडीगुडेम, मंडल अक्कारापेटा, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। उनके गाने में हैंडपंप नहीं है। वे लोग नया जगह में घर बनाए है वहां पानी की सुविधा नहीं है। 5 घर की बस्ती है। आधा किलोमीटर दूर से नदी का पानी पीते हैं बरसात के दिनों में गंदा पानी आता है गंदा पानी पीकर बीमार पड़ जाते हैं इसके लिए उन्होंने शिकायत किए थे लेकिन आज तक पानी का सुविधा नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान करने में मदद करें। MPDEO@9492245005, फॉरेस्ट विभाग@9440810085, संपर्क नंबर@8185834261.
Posted on: Sep 30, 2022. Tags: AKKAPETA BHADRADI KOTTAGUDEM PROBLEM TG WATER
हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता है,लोगों को 4-5 किमी.दुर से पानी लाना पड़ता है कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-डीलमिली 2 बुर्गुमकोंटा,ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतूराम मडकम बता रहे है, कि उनके गाँव में 25-30 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है, बारिश के समय नाला का पानी पीते है,और गर्मी के कुआ का पानी पीते है गाँव में एक हैण्डपंप लगा है लेकिन उस हैण्डपंप से पानी नहीं निकलता है,इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं,इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है| संपर्क नंबर@9993600308 सचिव@9406228766.
