आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठियावात का घरेलू उपचार...
ग्राम पोस्ट-अंजनी, तहसील-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गठियावात की बीमारी के उपचार के बारे में बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि गठिया वात हमारे समाज में एक आम बीमारी है जिससे बहुत लोग पीड़ित हैं और आप इसका इलाज अपने घर में कर सकते हैं. केव कन्द जड़ी यह जंगल में पाई जाती है, डंडी सी निकली होती है चौड़ी व लम्बी पत्तिया होती है जिसको केव कन्द बोला जाता है उसके जड़ को खोदकर जलती आग की राख में पका कर आलू के समान खाए लगातार भूखे पेट ८ दिन तक खाने से जोड़ो, घुटने में गठियावात की समस्या जरुर दूर होगी स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं@7747968488
Posted on: May 03, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अडूसा से घरेलू उपचार -
सीजीनेट जन पत्रकारिता संस्थान ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सग्गन शाह मरकाम के साथ उपस्थित है सविता धुर्वे जो ग्राम सल्लेया कला, पोस्ट-सावरी बाजार, तहसील-मोहखेड़, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से है वे आज अडूसा के पौधे के घरेलू औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं. अडूसा एक झाड़ीदार पौधा है यह एक वर्षीय आयुर्वेदिक औषधि पौधा है जो ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है । अस्थमा में अडूसा के पत्ते का रस का काढ़ा बनाकर दिन में एक या दो बार तीन माह तक लेने से लाभ होता है, खांसी होने पर भी अडूसा का काढ़ा लाभकारी होता है, अडूसा के पत्ते का रस दिन में एक चौथाई कप दिन में दो बार लेने से पीलिया रोग में राहत देता है |
Posted on: Apr 21, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages: 20th April 2017...
Today Saggan Shah Markam and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SUMANLATA ACHALA
Swasthya Swara Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi: 19th April 2017...
Today Saggan Shah Markam and Sumanlata Achala are presenting Swasthya Swara Bultoo Radio in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Apr 19, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शंखपुष्पी के औषधीय गुण -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम शंखपुष्पी के पौधे के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि यह एक एक वर्षीय पौधा है इसकी पत्ती एक इन्च चौडी, दो इन्च लम्बी तथा फूल सफ़ेद होता है और इसका तना हाइड्रिला के जैसा होता है और इसका काढ़ा पीने से दिमागी शक्ति को बढ़ाता है और इसे बालों लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है वे चाहते हैं कि यह सन्देश सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को अधिक से अधिक तक पहुचें और यदि कोई साथी अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो वे महंगी दवाइयों शंखपुष्पी का रस अपने बालों में लगाकर देखें वे इस सन्देश को जन-जन तक पहुचाने की अपील भी कर रहें हैं. मरकाम@8602008444
